एक्सप्लोरर

Saiyaara Worldwide Collection: 'सैयारा' ने छापे बजट से 6 गुना नोट, 10वें दिन इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पटका

Saiyaara Worldwide Collection Day 10: 'सैयारा' अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है. 10 दिनों के कलेक्शन के साथ ये कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मात दे चुकी है.

'सैयारा' का दबदबा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बना हुआ है. 18 जुलाई को रिलीज हुई अहान पांडे की फिल्म हर रोज धांसू कलेक्शन कर रही है. 'सैयारा' भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने नवें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी. अब 10वें दिन की कमाई के साथ 'सैयारा' ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है.  

अहान पांडे स्टारर 'सैयारा' अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 10 दिन में दुनिया भर में कुल 371.7 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ अब 'सैयारा' ने अजय देवगन से लेकर विक्की कौशल तक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)


'सैयारा' ने तोड़ा इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड

  • 'सैयारा' ने अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 371 करोड़ रुपए कमाए थे.
  • इस लिस्ट में ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' भी शामिल है जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 358.89 करोड़ रुपए है.
  • 'सैयारा' ने रणवीर सिंह की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (357 करोड़ रुपए) को भी पीछे छोड़ दिया है.
  • अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दृश्यम 2' भी 342 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ 'सैयारा' से पिछड़ गई है.
  • अहान पांडे की फिल्म ने विक्की कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को भी मात दे दी है, जिसने 341.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. 

भारत में भी खूब कमा रही 'सैयारा'
'सैयारा' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 250 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है. ये साल 2025 में रिलीज हुई 18 फिल्मों को मात देकर सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है. पहले नंबर पर अब भी 'छावा' का दबदबा कायम है. 'सैयारा' को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है जिसमें अहान पांडे के साथ अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आई हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह
Box Office: चौथे दिन दोपहर 2 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 2 बजे तक 83 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget