एक्सप्लोरर

Birthday Special: दिलीप कुमार को पाने की जिद में सायरा बानो ने उठाई थी कैंची, वैजयंती संग एक्टर की तस्वीर का किया था ऐसा हाल

Happy Birthday Saira Bano: सायरा बानो और दिलीप कुमार के प्यार के चर्चे अक्सर होते हैं. 22 साल बड़े एक्टर के प्यार में उन्होंने ऐसी हरकत की जिसके बारे में आप शायद ही जानते हों. जानें दिलचस्प किस्सा

सायरा बानो हिंदी सिनेमा की वो शख्सियत हैं जिनकी लोकप्रियता 1960 और 1970 के दशक के शुरुआत में चरम पर थी. पर्दे पर उन्हें देखने को दर्शक बेताब रहते थे. अदाकारा की खूबसूरती ऐसी थी कि उन्हें टाइम्स की टॉप 50 खूबसूरत भारतीय महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था. जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस से जुड़ा ये खास किस्सा आपको जरूर जानना चाहिए. 

सायरा बानो का शुरूआती जीवन और करियर 
सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था. उनकी मां, नसीम बानो भी एक जानी-मानी अभिनेत्री थीं. सायरा की एक्टिंग ऐसी थी कि उन्हें अपने पूरे करियर में चार बार फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुआ.

सायरा ने 17 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा. 1961 में उन्होंने 'जंगली' से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा. इस फिल्म में वो शम्मी कपूर के साथ थीं. इस फिल्म में उनकी सुंदरता और अदाकारी को बहुत पसंद किया गया और इसी फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया.

डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन मिला. इसके बाद उन्होंने 'शागिर्द', 'दीवाना', 'ब्लफ मास्टर', 'आई मिलन की बेला', 'झुक गया आसमान', 'पड़ोसन', 'विक्टोरिया नंबर 203', 'हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में काम किया.


Birthday Special: दिलीप कुमार को पाने की जिद में सायरा बानो ने उठाई थी कैंची, वैजयंती संग एक्टर की तस्वीर का किया था ऐसा हाल

इस वजह से फिल्मों में आना चाहती थीं एक्ट्रेस 
फिल्मों से ब्रेक लेकर उन्होंने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से शादी की. इसके बाद वे फिल्मों में नहीं आई. दोनों की प्रेम कहानी भी बहुत दिलचस्प है. दिलीप कुमार, जो उस समय के सबसे बड़े सुपरस्टार थे, सायरा से 22 साल बड़े थे.

शुरू में दिलीप कुमार ने इस रिश्ते को लेकर झिझक महसूस की थी, लेकिन सायरा के प्यार और समर्पण ने उन्हें शादी के लिए मना लिया. 1966 में उनकी शादी हुई. कई रिपोर्ट्स ये कहते हैं कि सायरा बानो दिलीप कुमार साहब को करीब से जानने के लिए ही फिल्मों में आई थीं. सायरा बानो के लिए दिलीप कुमार से बढ़कर दुनिया में कोई अजीज नहीं था.
Birthday Special: दिलीप कुमार को पाने की जिद में सायरा बानो ने उठाई थी कैंची, वैजयंती संग एक्टर की तस्वीर का किया था ऐसा हाल

दिलीप साहब के प्यार में कर बैठीं ये हरकत 
सायरा बानो जब लंदन में रहती थीं तभी से वो दिलीप कुमार को मन ही मन चाहने लगी थीं. उनके कमरे की दीवारें दिलीप कुमार की तस्वीरों से सजी रहती थीं. एक बार उनकी मां ने उन्हें एक मैगजीन भेजी जिसमें दिलीप कुमार की फिल्म 'मधुमती' की एक तस्वीर थी.

उस तस्वीर में दिलीप कुमार एक्ट्रेस वैजयंतीमाला के बहुत करीब खड़े थे. सायरा को यह तस्वीर देखकर इतनी जलन हुई कि उन्होंने तुरंत कैंची उठाई और तस्वीर से वैजयंती माला का हिस्सा काट दिया. इस बात का खुलासा खुद दिग्गज अदाकारा सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में दी थी. बाद में जब वे दिलीप कुमार से मिलीं और यह किस्सा सुनाया, तो दोनों खूब हंसे. इस घटना से सायरा बानो की दिलीप साहब के प्रति गहरे प्यार को दर्शाती है.


Birthday Special: दिलीप कुमार को पाने की जिद में सायरा बानो ने उठाई थी कैंची, वैजयंती संग एक्टर की तस्वीर का किया था ऐसा हाल

आज भी सायरा बानो के जहन में जिन्दा हैं दिलीप कुमार 
दिलीप साहब भले ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए हों, लेकिन उनके प्रति सायरा का प्यार आज भी कम नहीं हुआ है. वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद करती रहती हैं. सायरा ने अपनी एक पोस्ट में उन्हें याद करते हुए लिखा था, 'दिलीप साहब की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती… मैं आज भी उनके साथ हूं- सोच में, मन में और जिंदगी में. इस जन्म में भी और अगले जन्म में भी, मेरी आत्मा ने उनके बिना भी उनके साथ चलना सीख लिया है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर रही ओपनिंग
Thursday Box Office: गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, शॉकिंग रही 'जना नायकन' से 'द ओडिसी 'की कमाई
गुरुवार को ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 'जना नायकन' की रही शॉकिंग कमाई
'पुराना गाना दिल में बसा है...', माहिरा शर्मा के 'राणाजी 2.0' पर ममता कुलकर्णी का रिएक्शन
'पुराना गाना दिल में बसा है...', माहिरा शर्मा के 'राणाजी 2.0' पर ममता कुलकर्णी का रिएक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन
'100% ऑस्कर मिलेगा...', टीवी के कृष्ण ने 'रामायण' को लेकर किया प्रिडिक्शन

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget