एक्सप्लोरर

करण जौहर के बिना बॉलीवुड अधूरा : सैफ अली खान

मुंबई : अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि फिल्मकार करण जौहर के बिना बॉलीवुड अधूरा है. सैफ अगले महीने न्यूयॉर्क में होने जा रहे 18वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) अवॉर्ड सेरेमनी की करण के साथ मेजबानी करेंगे. सैफ सोमवार को आईफा 2017 के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अभिनेता वरुण धवन और करण जौहर के साथ शामिल हुए. सैफ ने कहा, "फिल्म उद्योग करण जौहर के बिना अधूरा है." जब मीडियाकर्मियों ने यह बयान देने का कारण पूछा तो सैफ ने मजाकिया लहजे में कहा, "बाहुबली..' क्या आप हमारे फिल्म उद्योग की इनके बगैर कल्पना कर सकते हैं? वह उन धमनियों में से एक हैं जिनमें फिल्म उद्योग का रक्त प्रवाहित होता है." सैफ के बगल में बैठे करण ने इस टिप्पणी के लिए उनका आभार जताया. एक मेजबान के रूप में अपने सफर के बारे में करण ने कहा, "मुझे अहसास हुआ कि मैंने साल 2000 से शो की मेजबानी करनी शुरू की था. 17 साल हो गए! मुझे खुशी है कि हर साल मैं यह काम पाने में कामयाब रहा! अनुभव हमेशा शानदार रहा है क्योंकि जब भी मैं मंच पर मौजूद होता हूं, इसका लुत्फ उठाता हूं." करण की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' आईफा अवार्ड के लिए नामांकित होने वाली मुख्य फिल्मों में से एक है. उनसे जब पूछा गया कि क्या वह घबराए हुए हैं, तो उन्होंने कहा कि जीतना शानदार होता है, लेकिन ना जीतने पर इसकी ज्यादा परवाह नहीं करनी चाहिए. सैफ ने यह भी कहा कि वह अभिनेता शाहरुख खान के साथ एक शो की मेजबानी करना चाहते हैं क्योंकि यह मजेदार होगा. सैफ के बगल में बैठे वरुण ने कहा कि वह उन्हें और शाहरुख को पर्दे पर एक साथ काम करते देखना पसंद करेंगे. आईफा समारोह 14-15 जुलाई को न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
अमेरिकी नागरिक हैं इमरान खान, जानिए भारत में विरोध प्रदर्शन करने पर विदेशी नागरिकों के खिलाफ क्या हैं कानूनी नियम?
इमरान खान विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट कर सकते हैं? क्या कहता है कानून

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget