एक्सप्लोरर

सैफ अली खान ने बताया उन्हें हिंदुओं की कौन सी बात है सबसे अधिक पसंद

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में खुलासा करते हुए बताया है कि हिंदुओं की कौन सी बात सबसे अधिक पसंद है. यहां जानिए आखिर सैफ को क्या पसंद है...

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तानाजी' में अपने दमदार किरदार के लिए काफी तारीफें बटोर रहे हैं. वहीं अब उनकी आने वाली फिल्म 'जवानी जानेमन' का भी ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. इस दौरान सैफ ने खुद को यंग दिखने और लाइफ जीने के तरीके को लेकर खुलकर बात की. इसके साथ ही सैफ ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें जीवन जीने के लिए हिंदू आइडिया पसंद है.

सैफ ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "आपको पता होना चाहिए कि आपको किस तरह अपना जीवन बिताना है. मुझे जीवन बसर करने का यह हिंदू आइडिया पसंद है, जिसमें एक समय होता है, जब आपको पैसा कमाना है, एक टाइम होता है जब आपको रिलैक्स करना है. जीवन में हर चीज को करने का एक समय होता है. जब जिस चीज का टाइम आएगा, हम उस समय के हिसाब से दूसरा काम करेंगे, मुझे उसी चीज में खुशी मिलेगी. मुझे बूढ़ा होने में कोई इश्यू नहीं है, मैं तैयार हूं उसके लिए."

सैफ अली खान से हाल ही में 'जवानी जानेमन' फिल्म से जुड़े एक इवेंट में पूछा गया था कि कभी उन्हें अपनी जवानी के ढलने का डर लगता है? इसके जवाब में सैफ ने कहा, "नहीं, कभी भी नहीं, मुझे जवानी के ढलने का डर कभी भी नहीं लगा और न ही लगता है, जवानी तो मेरी कब की ढल गई थी. मुझे इस तरह के कोई भी इश्यू नहीं हुए, सच कहूं तो मैंने कभी सोचा भी नहीं, मुझे लगता है आप अगर अपने दिल से खुद को यंग महसूस करते हैं, आप अच्छा महसूस करते हैं, लेकिन मैं कभी भी बहुत यंग होना या रहना भी नहीं चाहता हूं."

यहां देखिए जवानी जानेमन का ट्रेलर

इतना ही नहीं सैफ ने इसके आगे मस्ती भरे अंदाज में कहा, "मुझे बूढ़ा तो नहीं होना है, लेकिन मैं खुश हूं. अपने दिमाग में क्लियर हूं. लोग जरूर मुझे यह कहते हैं कि ऐसे कपड़े पहनों तो आप यंग लगोगे, ऐसे बाल कटवाओ तो आप यंग लगोगे, मुझे ज्यादा यंग लगने का कोई प्रेशर है ही नहीं. जब तक काम मिलता है, मिलता रहेगा, जब रिटायर करेंगे तो रिटायर हो जाएंगे और चिल करेंगे.'

आपको बता दें कि 'जवानी जानेमन' में सैफ अली खान के साथ तब्बू और अलाया फर्नीचरवाला के अलावा फरीदा जलाल, कुमुद मिश्रा, कीकू शारदा और कुब्रा सेठ भी अहम भूमिका में हैं. ये फिल्म 31 जनवरी को रिलीज होने वाली है.

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं थम रहा सलमान खान और 'काला हिरण' फिल्म का विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
नहीं थम रहा सलमान और 'काला हिरण' विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget