एक्सप्लोरर

NTR 30: जूनियर एनटीआर-जाह्नवी कपूर की फिल्म में हुई सैफ अली खान की एंट्री, सेट से सामने आई फोटो

Saif Ali Khan Joins NTR 30: काफी समय से चर्चा थी कि जूनियर एनटीआर की फिल्म एनटीआर 30 में सैफ अली खान की एंट्री होने वाली है और आज एक तस्वीर के साथ इस खबर की पुष्टि भी हो गई है.

Saif Ali Khan Joins NTR 30: जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'एनटीआर 30' (NTR 30) को लेकर लगातार अपडेट आ रही है. फिल्म में तमाम बॉलीवुड सितारों की भी एंट्री हो रही है. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बाद अब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं. हालांकि ये खबर पहले ही आ रही थी कि फिल्म में सैफ की एंट्री हो सकती है लेकिन ऑफिशियली आज एक फोटो के साथ क्लीयर हो ही गया कि फिल्म में सैफ अली खान नजर आने वाले हैं. 

एनटीआर 30 में सैफ अली खान की एंट्री

एनटीआर आर्ट्स के ट्विटर अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की गई हैं जिसमें जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान नजर आ रहे हैं. फिल्म में उनका नेगेटिव रोल देखने को मिलेगा ऐसी चर्चा है. हालांकि सैफ पहले नेगेटिव रोल करने के लिए तैयार नहीं थे, ऐसी भी खबरें आई थीं लेकिन लगता है अब उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है. बता दें, इससे पहले संजय दत्त ने भी साउथ सिनेमा में कदम रखा और वो भी 'केजीएफ 2' में नेगेटिव रोल में नजर आए. 

जाह्नवी कपूर भी हैं एनटीआर 30 का हिस्सा 

आपको बता दें, सैफ अली खान आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया. सैफ बॉलीवुड के सीनियर एक्टर हैं और उनके अभिनय के लोग कायल हैं. अब देखना ये होगा कि साउथ सिनेमा में वो क्या 'एनटीआर 30' से जगह बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे, ये देखने वाली बात होगी. 

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'आदिपुरुष' भी काफी सुर्खियो में है. इस फिल्म में वो लंकेश के किरदार में नजर आएंगे. प्रभास, कृति सेनन के अलावा सनी सिंह भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ओम राउत के निर्देशन में बन रही ये एक मोटे बजट की फिल्म है जो इसी साल रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: 

Shehnaaz Gill को ‘मूव ऑन’ करने की नसीहत देना Salman Khan को पड़ा भारी, बुरी तरह ट्रोल हो रहे 'भाईजान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection Live Updates: 2 बजे तक 97 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' का नहीं दिखा दम
Live Updates: 2 बजे तक 97 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' का नहीं दिखा दम
रीना दत्ता को देखते ही दिल हार बैठे थे आमिर खान, प्रपोज किया तो मिला रिजेक्शन, फिर ऐसे बनी थी बात
रीना दत्ता को देखते ही दिल हार बैठे थे आमिर खान, प्रपोज किया तो मिला रिजेक्शन, फिर ऐसे बनी थी बात
‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी, 'सलमान खान फिल्म्स' ने दी सफाई
‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी, 'सलमान खान फिल्म्स' ने दी सफाई
'मुझे मोटा-पतला होने के लिए कहा गया...', काजल अग्रवाल का छलका दर्द, इंडस्ट्री के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर उठाए सवाल
काजल अग्रवाल का छलका दर्द, इंडस्ट्री के ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर उठाए सवाल

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget