एक्सप्लोरर

Saaho Box Office Collection: प्रभास की 'साहो' ने तीन दिनों में की धमाकेदार कमाई लेकिन नहीं टूटा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

बाहुबली के बाद प्रभास के फैंस को इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार था. फिल्म को अच्छा रिव्यू और रेटिंग तो नहीं मिला है लेकिन दर्शक इसे देखने सिनेमाहॉल पहुंच रहे हैं.

Saaho Opening Weekend Box Office Collection: 'बाहुबली' प्रभास की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'साहो' को भले ही समीक्षकों ने अच्छा ना बताया हो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने अपने ओपेनिंग वीकेंड यानि रिलीज के तीन दिनों में ही 79 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि इतनी दमदार कमाई के बावजूद प्रभास अपनी पिछली फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं जिसने तीन दिनों में 128 करोड़ कमाई की थी.

मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. उन्होंने बताया है कि इस फिल्म ने पहले दिन 24.40 करोड़, दूसरे दिन 25.20 करोड़ और तीसरे दिन यानि रविवार को 29.48 करोड़ की कमाई की है. कुल मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 79.08 करोड़ कमाई कर चुकी है.

ये सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई के आँकड़े हैं. ये फिल्म हिंदी सहित चार भाषाओं में रिलीज हुई है. चारों भाषाओं की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने ओपेनिंग डे पर 100 करोड़ कल्ब में एंट्री कर ली थी. दूसेर दिन दिन वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. ये फिल्म करीब 350 करोड़ के बजट में बनी है.  कमाई के आंकड़े देखकर ये कहा जा सकता है कि फिल्म ने तीन दिनों में अपने बजट के पैसे वसूल कर लिए हैं.

मुकेश अंबानी के घर पधारे गणपित बप्पा, पूजा में शरीक होने पहुंचे दिग्गज सितारे, देखें तस्वीरें

बाहुबली के बाद प्रभास के फैंस को इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार था. फिल्म को अच्छा रिव्यू और रेटिंग तो नहीं मिला है लेकिन दर्शक इसे देखने सिनेमाहॉल पहुंच रहे हैं. इस फिल्म को दो स्टार देते हुए एबीपी न्यूज़ ने अपने रिव्यू में लिखा है, ''फिल्म में कहानी एकदम कमजोर और बहुत स्लो है. कहानी के नाम पर आपको सिर्फ एक्शन देखने को मिलेगा. अगर आप प्रभास के फैन हैं और लंबे समय से उन्हें बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं.''

इस फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है. इसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आए हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के YouTube चैनल पर कैसा होगा कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया, फैंस का जताया आभार
कैसा होगा सलमान खान के यूट्यूब चैनल का कंटेंट? भाईजान ने खुद बताया
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ बच्चन, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर
जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
अब कहां हैं ऐश्वर्या राय के हीरो चंद्रचूड़ सिंह? एक हादसे ने बर्बाद कर दिया करियर!
अब कहां हैं ऐश्वर्या के हीरो चंद्रचूड़ सिंह? एक हादसे ने बर्बाद किया करियर!

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget