एक्सप्लोरर

Ruslaan Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर ‘रुस्लान’ ने तोड़ा दम, आठवें दिन की कमाई देख आ जाएगा रोना

Ruslaan Box Office Collection: आयुष शर्मा की ‘रुस्लान’ का रिलीज के आठ दिनों में ही बॉक्स ऑफिस से पैकअप होता हुआ नजर आ रहा है. फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

Ruslaan Box Office Collection Day 8: ‘लवयात्री’ और ‘अंतिम- द फाइनल ट्रुथ’ जैसी फिल्मों के बाद, आयुष शर्मा ने ‘रुस्लान’ के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. सलमान खान के बैनर के बाहर यह उनकी पहली फिल्म है. हालांकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से चंद लाख रुपये कमाने के लिए भी संघर्ष कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए अब आठ दिन हो चुके हैं और इसका कलेक्शन बेहद शॉकिंग है. चलिए यहां जानते हैं ‘रुस्लान’ ने रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की है?

रुस्लान’ ने रिलीज के 8वें दिन कितनी की कमाई?
एक्शन पैक्ड फिल्म ‘रुस्लान’ काफी हो-हल्ले के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सलमान खान ने भी अपने बहनोई की इस फिल्म को प्रमोट किया था. लग रहा था कि ‘रुस्लान’ आयुष शर्मा के करियर को ऊंचाई पर पहुंचा देगी. हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ये फुस्स हो गई. फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन चंद लाख रुपये कमाए थे वहीं इसके बाद इस फिल्म ने पूरे हफ्ते लाखों में ही कारोबार किया.

 फिल्म की कमाई क बात करें तो ‘रुस्लान’ ने रिलीज के पहले दिन 60 लाख रुपये, दूसरे दिन 80 लाख रुपये, तीसरे दिन 90 लाख रुपये, चौथे दिन 40 लाख रुपये, पांचवें दिन 55 लाख रुपये, छठे दिन 45 लाख रुपये और सातवें दिन 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ ‘रुस्लान’ ने सात दिनों में 4 करोड़ की कमाई की. वहीं अब फिल्म की रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रुस्लान’ ने रिलीज के 8वें दिन महज 7 लाख की कमाई की है
  • इसके बाद ‘रुस्लान’ का आठ दिनो का कुल कलेक्शन अब 4.07 करोड़ रुपये हो गया है.

आय़ुष शर्मा के करियर की सबसे खराब फिल्म रही ‘रुस्लान’
‘रुस्लान’ आयुष शर्मा की अब तक की सबसे खराब प्रदर्शन वाली फिल्म बन गई है. बता दें कि उनकी पिछली रिलीज़, 'लवयात्री' ने 10.70 करोड़ रुपये और 'अंतिम' ने अपने ओपनिंग वीक में 29.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिलहाल, 'रुसलान' को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा-बहुत कमाई करने के लिए एक और हफ्ता मिल सकता है क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर अभी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है और 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी सभी पुरानी फिल्में पहले से ही अपने तीसरे सप्ताह में हैं और उनका भी टिकट काउंटर पर पैकअप सा होता हुआ नजर आ रहा है.

बता दे कि ‘रुस्लान’ में सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे, सांगे त्शेल्ट्रिम, जगपति बाबू और मनीष गहरवार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. रुस्लान को केके राधामोहन ने प्रोड्यूस किया है और इसे करण बुटानी ने निर्देशित किया है.

यह भी पढ़ें: Crew OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी करीना, तब्बू और कृति की फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget