एक्सप्लोरर

Crew OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी करीना, तब्बू और कृति की फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

Crew OTT Release: करीना कपूर खान , तब्बू और कृति सेनन की फिल्म' क्रू' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी?

Crew OTT Release: करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है. फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. फिल्म की कहानी और तीनों एक्ट्रेस की कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था. लेकिन जिन दर्शकों से ये फिल्म थिएटर्स में मिस हो गई थी उन्हें इसके ओटीटी रिलीज होने का इंतजार था जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है . 

ओटीटी पर रिलीज होगी क्रू?
जी हां, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब करीना, तब्बू और कृति की हिट फिल्म 'क्रू' ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. फिल्म के ओटीटी रिलीज का ऐलान भी हो गया है. तो चलिए बताते हैं कि ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी? 

कब और कहां दस्तक देगी फिल्म?
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' 24 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन फिल्म की ओटीटी रिलीज की ये डेट सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tabu (@tabutiful)

क्या है फिल्म की कहानी? 
क्रू एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म है, जिसमें तीन एयरहोस्टेस की कहानी दिखाई गई है जो अपनी बोरिंग जॉब से परेशान है. ऐसे में वो अपनी लाइफ को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए और पैसा कमाने के लिए एक गैर-कानूनी काम करना शुरू करती हैं. इस फिल्म में करीना , तब्बू और कृति ने एयरहोस्टेस का किरदार निभाया है. 

इन स्टार्स ने भी निभाया किरदार 
इसके अलावा फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी नजर आए हैं. वहीं कपिल शर्मा भी फिल्म में छोटे से किरदार में दिखे हैं. फिल्म काफी मजेदार है जिसे देख आपको बोरिएत का एहसास नहीं होगा. 

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 149 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. एकता कपूर और शोभा कपूर निर्देशित ये फिल्म अब ओटीटी पर कैसे प्रदर्शन करती है ये देखना दिलचस्प होगा. वहीं फिल्म की आधिकारिक घोषणा का भी फैंस को इंतजार है. 

यह भी पढ़ें: Salman Khan House Firing Case: आरोपी अनुज थापन के घरवालों ने शव लेने से किया इंकार, जानें बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
Archana Puran Singh Says: टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
Friday OTT Watch List: 'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?
'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?
'लॉक अप 2' के टास्क में मचा बवाल, शिवांगी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हुए हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर को दी धमकी
'लॉक अप 2' के टास्क में मचा बवाल, शिवांगी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हुए हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर को दी धमकी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget