एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर रूपा गांगुली ने फिर उठाए सवाल, कहा- होनहार बच्चे को आप लोगों ने जाने दिया?

रूपा गांगुली का कहना है कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं है और इससे जुड़े कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब सामने आना बाकी है.

नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या किए आज पूरा एक महीना बीत गया है. सुशांत के निधन से उनके फैंस समेत पूरा बॉलीवुड अभी भी सदमे में हैं. सुशांत की मौत को लेकर कई तरह के सवाल शुरू से ही खड़े हो रहे हैं. इस बीच जैसे जैसे समय बीत रहा है सवाल और भी ज्यादा गहराते जा रहे हैं. सुशांत की मौत को लेकर महाराष्ट्र पुलिस जांच कर रही है. लेकिन कई कलाकारों ने सीबीआई जांच की भी मांग की है. इनमें से एक हैं बीजेपी सांसद और अभिनेत्री रूपा गांगुली.

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही रूपा गांगुली लगातार इसकी जांच सीबीआई को दिए जाने की मुहिम चला रही हैं. रूपा गांगुली का कहना है कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं है और इससे जुड़े कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब सामने आना बाकी है. ट्विटर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच को लेकर किए ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है. रूपा गांगुली ने ट्विटर पर #CBIForSushant भी चलाया है.

सुशांत की मौत के बाद से रूपा गांगुली कई सवाल उठा रही हैं. एक बार फिर उन्होंने कुछ नए सवाल खड़े किए हैं. अपने एक ट्वीट में रूपा गांगुली ने लिखा, ''सभी डॉक्टर्स, मेडिकल एक्सपर्ट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट प्लीज हमें यह समझने में मदद करें कि क्या ये पूछे जा रहे सवाल उचित नहीं हैं? सुशांत की मौत की वजह फांसी के कारण दम घुटने से हुई है, लेकिन क्या यही चीज गला घोंटने के कारण नहीं हो सकती?''

इसके साथ ही रूपा गांगुली ने सुशांत सिंह राजपूत के गले पर पड़े निशानों को लेकर भी सवाल उठाए. रूपा गांगुली ने एक और सवाल करते हुए लिखा, ''सभी डॉक्टर्स, मेडिकल एक्सपर्ट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट प्लीज हमें यह समझने में मदद करें. इंटरनेट पर जो तस्वीरें वायरल हुई थीं, उनमें गले पर बना निशान राउंड था, जबकि ऐसे ही सूइसाइड के मामलों में गले पर अलग तरह का निशान होता है. है ना?'

रूपा गांगुली ने अपने तीसरे सवाल में सुशांत के चेहरे और हाव भाव का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, ''सभी डॉक्टर्स, मेडिकल एक्सपर्ट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट प्लीज हमें यह समझने में मदद करें कि क्या ये वाजिब सवाल हैं? क्या हमें इस बात से परेशान नहीं होना चाहिए कि आत्महत्या के बाद चेहरे के हाव भाव में जो बदलाव दिखना चाहिए वो नहीं दिखे. जैसे कि चेहरा काला पड़ जाना, मुंह से झाग निकलना.''

सुशांत की मौत पर सवाल उठाते हुए रूपा गांगुली ने इसी तरह कुल 12 ट्वीट किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा कि ऐसे होनहार बच्चे को आप लोगों ने चले जाने दिया? ये जमीन, ये आसमान, ये सितारे...आप लोगों को माफ नहीं करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिल्मी कुत्ते के काटने से बाल-बाल बची रवीना टंडन, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, Video वायरल
Video: फिल्मी कुत्ते के काटने से बाल-बाल बची रवीना टंडन, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget