एक्सप्लोरर

RJ और एक्टर प्रीतम सिंह ने नागपुर में शिवेसना कार्यकर्ता पर लगाया मारपीट का आरोप, बताया जान को खतरा

रेडियो जॉकी और एक्टर प्रीमत सिंह ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि शिवसेना कार्यकर्ता द्वारा उनके फूड ज्वाइंट में घुसकर गुंडागर्दी करते हुए उनपर हमला कर उन्हें घायल करने और उनके मां-बाप के साथ गाली-गलौच की. उन्होंने कहा ये घटना 26 दिसंबर की शाम कपिल नगर इलाके में हुई.

मुम्बई: जाने-माने रेडियो जॉकी, टीवी होस्ट और अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश में जुटे प्रीतम सिंह ने नागपुर में एक शिवसेना कार्यकर्ता द्वारा उनके फूड ज्वाइंट में घुसकर गुंडागर्दी करते हुए उनपर हमला कर उन्हें घायल करने और उनके मां-बाप के साथ गाली-गलौच करने का इल्जाम लगाया है. प्रीतम ने अपनी दुकान पर पत्थरों से हमलों का भी आरोप लगाया है और आगे भी दुकान को निशाना बनाये जाने की आशंका जताई है.

प्रीतम ने नागपुर से एबीपी न्यूज़ से फोन पर बातचीत करते हुए बताया कि यह घटना 26 दिसंबर शाम 7.30-8.00 बजे के बीच कपिल नगर इलाके की है, जहां पर उन्होंने हाल ही में एक फूड ज्वाइंट खोला है.

जान को खतरा
इस हमले के सिलसिले में विस्तार से एबीपी न्यूज़ से फोन पर बातचीत करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा, 'नागपुर के कपिल नगर इलाके में हाल ही में मैंने रिटायर्ड पापा के लिए एक फूड ज्वायंट खोला है. करण तुली नामक शिवसैनिक ने मेरी नयी दुकान पर आकर मुझे लात-घूंसों से पीटा और मुझे लोहे की रॉड से भी मारा जिससे मेरे हाथ में चोट आई है. इतना ही नहीं, अपने एक दोस्त के साथ मेरी दुकान पर आये करण तुली ने दुकान में मौजूद मेरे माता-पिता और बहन को भी भद्दी-भद्दी गालियां दीं." उन्होंने करण तुली से अपनी जान को खतरा होने की भी बात कही है.
 लगाई मदद की गुहार
प्रीतम ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उन्होंने कपिल नगर पुलिस थाने में करण तुली के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है. उल्लेखनीय है कि प्रीतम ने इस हमले को लेकर एक के बाद एक किये गये ट्वीट्स में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत से भी मदद की गुहार लगाई है. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें कुछ भी हो जाता है, तो इसके जिम्मेदार करण तुली होंगे.
 कंगना को सपोर्ट करने की चुकाई कीमत
प्रीतम ने उ‌नपर हुए इस हमले की वजह के बारे में बात करते हुए एबीपी न्यूज़ से कहा, "मुझे कंगना रनौत को सपोर्ट करने की कीमत चुकानी पड़ रही है." उन्होंने कहा कि हाल ही में कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच वाद-विवाद हुआ था और इस तनातनी के बीच मैंने कंगना रनौत को सपोर्ट किया था. इसी से नाराज होकर शिवसैनिक करण तुली ने मुझपर हमला किया है."
 मुख्यमंत्री से नहीं मिली मदद
प्रीतम ने यह भी कहा, "अपनी व्यथा बताते हुए मुख्यमंत्री को टैग किये जाने के बावजूद भी अभी तक मुझे किसी तरह की मदद का आश्वासन नहीं मिला है". प्रीतम ने कहा कि वो मनोरंजन जगत का कोई बड़ा नाम नहीं हैं और यही वजह है‌कि इंडस्ट्री की तरफ से अब तक कोई भी उनके समर्थन में आगे नहीं आया है. प्रीतम ने उम्मीद जताई कि इस मामले में राज्य सरकार और पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी.
 ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget