एक्सप्लोरर

पिता विलासराव देशमुख पर बायोपिक बनाना चाहते हैं रितेश देशमुख, कहा- 'आसान काम नहीं है ये'

रितेश देशमुख अपने पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के जीवन पर बायोपिक बनाना चाहते हैं.सरपंच (ग्राम सभा के प्रमुख) के रूप में शुरुआत करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बने थे विलासराव देशमुख.

बॉलीवुड में इन दिनों बॉयोपिक बनाने का एक चलन सा है और अब इस क्रम में रितेश देशमुख का नाम भी जुड़ गया है. रितेश देशमुख अपने पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के जीवन पर बायोपिक बनाना चाहते हैं. उनका कहना है कि वह ऐसे कहानी का इंतजार कर रहे हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उनके पिता के सफर के साथ भी न्याय करे. इस बायोपिक के बारे में बात करते हुए रितेश ने कहा, "उनका सफर मनुष्यों की चमत्कारी यात्राओं में से एक है. उन्होंने सरपंच (ग्राम सभा के प्रमुख) के रूप में शुरुआत की और एक राज्य के मुख्यमंत्री बने. लोगों ने कई बार उनके जीवन के बारे में स्क्रिप्ट लिखी और मुझसे फिल्म बनाने के लिए कहा है लेकिन यह आसान नहीं है." रितेश ने आगे कहा, "जब कोई विषय आपके दिल के करीब होता है तो आप वस्तुनिष्ठता भूल जाते हैं. मान लीजिए कि मैंने उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाई और लोग कहने लगे कि मैंने उनकी बस अच्छाईयों को दिखाया उनके जिंदगी के दूसरे पहलू को नहीं दिखाया. अगर कोई और फिल्म बनाता है तो फिर मैं कहूंगा कि 'वह ऐसे नहीं थे, वह कभी ऐसे बात नहीं करते थे और ये-ये चीजें उनकी लाईफ में कभी नहीं हुई हैं'. इसलिए जब आप ऐसी विषयों पर फिल्म बनाते हैं तो राय में हमेशा अंतर होगा."
अभिनेता को आशा है कि वह अपने पिता के जीवन पर किसी दिन फिल्म जरूर बनाएंगे. उन्होंने कहा, "जब आप किसी के जीवन पर एक किताब लिखते हैं, तो आप 500 या 600 पेज लिख सकते हैं, लेकिन दो घंटे की फिल्म में किसी व्यक्ति के जीवन के सभी पहलुओं को दिखाना बहुत मुश्किल है. यदि आप असफल होते हैं, तो बायोपिक उबाऊ हो जाती है. आशा है, अगर कुछ सामने आता है, तो क्यों नहीं? लेकिन भविष्य में यह कोई एजेंडा नहीं है." रितेश 'बागी 3' के प्रमोशन इवेंट के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget