एक्सप्लोरर

ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे रितेश-जेनेलिया, नीतू कपूर बोलीं- हमारा अपना अनुपम..

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर बीते करीब 9-10 महीनों से न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. इस दौरान उनके करीबी दोस्त और परिजन उनसे मिलने पहुंच रहे हैं. हाल ही में रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया के साथ पहुंचे हैं.

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया हाल ही में न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे. ऋषि कपूर की पत्नी अभिनेत्री नीतू ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को इस मुलाकात की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "जब से हमारी उलटी गिनती शुरू हुई है. जश्न मनाने का सबसे बेहतरीन तरीका है, घर का देसी खाना वह भी प्यारे, मजबूत और प्रेरणादायक दंपति जेनेलिया और रितेश के साथ."

अभिनेता अनुपम खेर भी उनके साथ तस्वीर में देखे जा सकते हैं. नीतू ने इसी में आगे लिखा, "हमारा अपना अनुपम." ऋषि ने उनसे मिलने आने के लिए जेनेलिया, रितेश और अनुपम का शुक्रिया अदा किया.

View this post on Instagram
 

Always a pleasure spending time with Anupam 🥰 he has been a great support all thru🙏

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

ऋषि का न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है. दुनिया भर से उनके रिश्तेदार, दोस्त और सेलिब्रिटी उनसे मिलने और उनका हालचाल पूछने के लिए आ चुके हैं. इनमें शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा जोनस, करण जौहर और अनुपम खेर शामिल हैं.

ऋषि कपूर करीब बीते एक साल से न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. बीते दिनों ऋषि कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनका ये सफर कितना मुश्किल रहा है. उन्होंने बताया कि शुरुआत में जब उन्हें पता चला कि वो कैंसर से पीड़ित हैं, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. इस बात को मानने में उन्हें कुछ दिन लग गए कि उन्हें सच में कैंसर हुआ है. ऋषि कपूर ने ये भी बताया कि जब उनके बेटे रणबीर कपूर ने उन्हें न्यूयॉर्क के डॉक्टर से सलाह लेकर वहां इलाज कराने को कहा, तब उन्हें महसूस हुआ कि उनकी ये दिक्कत वाकई सच्ची है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Rohan Thakkar Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स
Kailash Kher Birthday: कभी खुद को खत्म करना चाहते थे कैलाश खेर, 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर-परिवार
कभी खुद को खत्म करना चाहते थे कैलाश खेर, 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर-परिवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget