आग ने आर. के फिल्म्स से जुड़ी यादें जलाकर राख कर दीं: ऋषि कपूर
आग में स्टूडियो के मुख्य शूटिंग स्थलों में से एक डांस रियलिटी टीवी शो 'सुपर डांसर सीजन 2' का सेट जलकर खाक हो गया है, लेकिन शुक्र है कि उस वक्त शूटिंग नहीं चल रही थी.

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने शनिवार को मशहूर आर. के. फिल्म्स एंड स्टूडियोज में लगी आग के कारण स्टूडियो में बनी फिल्मों की यादों और कॉस्ट्यूम्स की कभी न पूरी होने वाले नुकसान पर दुख जताया है.

स्टूडियो की नीव रखने वाले राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा, "स्टूडियो तो फिर से बनाया जा सकता है, लेकिन आर.के. फिल्मों की यादों और कॉस्ट्यूम्स की अपूरणीय क्षति सभी के लिए दुखद है. आग ने इसे छीन लिया."
चेंबूर इलाके में मौजूद मशहूर आर.के. फिल्म्स एंड स्टूडियोज में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई थी. ऋषि ने ट्वीट कर कहा, "हमने प्रतिष्ठित स्टेज-1 खो दिया है. शुक्र है कि कोई भी हताहत या घायल नहीं हुआ."A Studio can be built again but the loss of the irreplaceable memorabilia and costumes of all RK Films,is tragic for all. Fire took it away
— Rishi Kapoor (@chintskap) September 16, 2017
Sad A major fire broke out at RK StudiosWe have lost the iconic Stage 1 Thankfully no casualties nor injuries. All your concerns appreciated — Rishi Kapoor (@chintskap) September 16, 2017
आग में स्टूडियो के मुख्य शूटिंग स्थलों में से एक डांस रियलिटी टीवी शो 'सुपर डांसर सीजन 2' का सेट जलकर खाक हो गया है, लेकिन शुक्र है कि उस वक्त शूटिंग नहीं चल रही थी.
आर.के फिल्म्स ने बॉलीवुड को 'बरसात' (1949), 'आवारा' (1951), 'बूट पॉलिश' (1954), 'श्री 420' (1955) और 'जागते रहो' (1956) जैसी शानदार फिल्में दी हैं.
इसमें 'जिस देश में गंगा बहती है' (1960), 'मेरा नाम जोकर' (1970), ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म 'बॉबी' (1973), 'सत्यम शिवम सुंदरम' (1978), 'प्रेम रोग' (1982), 'राम तेरी गंगा मैली' (1985) जैसी कई फिल्में बनाई गईं.
Source: IOCL

























