80 दिनों के बाद भी पहले दिन से ज्यादा कमा रही 'हनुमान अंश', हैरान कर देगा कलेक्शन
नीम करौली बाबा पर बेस्ड फिल्म हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में 80 दिन पूरे कर लिए हैं और अब भी फिल्म की शानदार कमाई हो रही है. आइए जानते हैं कि इसने अब तक टोटल कितनी कमाई कर ली है?

संत नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' का तूफान अब भी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले फिल्म ने सफलतापूर्वक 50 दिन थिएटर्स में पूरे किए. फिर फिल्म ने दो महीने और अब 80 दिन भी पूरे कर लिए हैं. हैरानी की बात ये है कि थिएटर में 80 दिन गुजारने के बाद भी हनुमान अंश की कमाई पहले दिन से भी ज्यादा हो रही है.
80वें दिन भी आया 'हनुमान अंश' का तूफान
हनुमान अंश फिल्म ने थिएटर्स में 7 अगस्त 2026 को दस्तक दी थी. नीम करौली बाबा पर बनी इस मूवी का पहले दिन कलेक्शन बेहद खराब रहा था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर इंडिया में सिर्फ 9 लाख रुपये का कारोबार किया. इसके बाद कई दिन तक इसकी कमाई सिर्फ लाखों में हुई.
25 अक्टूबर, रविवार को हनुमान अंश का थिएटर्स में 80वां दिन था. इस दिन भी हनुमान अंश ने शानदार कलेक्शन किया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश का अपने 80वें दिन कलेक्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 0.25 लाख रुपये हुआ. ये कलेक्शन पहले दिन के कलेक्शन के मुकाबले में 15 लाख रुपये ज्यादा रहा.
टोटल कितना हुआ 'हनुमान अंश' का कलेक्शन?
हनुमान अंश की शुरुआती 16 दिनों तक सिर्फ लाखों रुपये में कमाई होती रही. हालांकि इसके बाद ये कई दिनों तक लगातार करोड़ों में कमाई करती रही और बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया. हनुमान अंश ने अब तक भारत में 80 दिनों में टोटल 341.51 करोड़ रुपये का कर लिया है. वहीं दुनियाभर में इसकी ग्रॉस कमाई 451.82 करोड़ रुपये रही.
जबकि इसका बजट करीब 3 करोड़ रुपये है. हनुमान अंश रणवीर सिंह की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' और अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दृश्यम 3' के बाद 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है.
हनुमान अंश की कास्ट और मेकर्स
हनुमान अंश में नीम करौली बाबा का किरदार शोभिनव सत्या ने निभाया. फिल्म का हिस्सा पूर्णमा तिवारी, चंदन आनंद, नेहा परांजपे, ऋषिकेश दुबे, मनीष चौधरी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, भगवान दास पटेल, गौतम त्रिपाठी जैसे कलाकार भी हैं. विशाल चतुर्वेदी ने इस मूवी को डायरेक्ट किया. जबकि प्रोड्यूसर्स में उनके अलावा अनुप्रिया नगर, रागिनी सोना और नम्रता जी. सिंह भी शामिल हैं.





















