एक्सप्लोरर

रणदीप हुड्डा के वायरल वीडियो पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, कहा- ये बेहद 'घिनौना' मजाक है

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने रणदीप हुड्डा के वायरल वीडियो पर कमेंट किया है. उन्होंने मायावती पर किए गए उनके कमेंट को जातिवादी और महिला विरोधी बताया है.

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा अपने एक पुराने वीडियो के चलते विवादों में घिरे हुए हैं. ये वीडियो लगभग 9 साल पुराना है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रणदीप उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और  बहुजन समाजवादी पार्टी प्रमुख मायावती का मजाक उड़ा रहे हैं. एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने इस वीडियो को लेकर रणदीप हुड्डा पर निशाना साधा है और उनके मजाक को निंदनीय और जातिवादी बताया है. 

रणदीप के इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ऋचा चड्ढा, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और कोंकोना सेन शर्मा को टैग किया था और उनसे प्रतिक्रिया देने के लिए कहा था. इसके बाद ऋचा ने इस वीडियो को रिट्वीट किया और इसके कैप्शन में अपना पक्ष रखा. ऋचा ने लिखा,"यह एक घिनौना 'मजाक' है. यह मूर्खतापूर्ण, बेस्वाद और कामुक है." इसके अगले ट्वीट में उन्होंने रणदीप को जातिवादी भी बताया है. 

ऋचा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "हां, यह जातिवादी भी है. इसके अलावा, कृपया इसकी वजह भी बताएं कि आप केवल महिलाओं से अपने पुरुष सहयोगियों के लिए माफी मांगने के लिए क्यों कहते हैं, जबकि आप सेक्सिज्म पर बात करते हैं. मेरी सांस रोककर नहीं."

यहां देखिए ऋचा चड्ढा का ट्वीट-

एक कार्यक्रम में की थी टिप्पणी

बता दें कि रणदीप हुड्डा की सोशल मीडिया पर नौ वर्ष पुराने एक वीडियो के लिए आलोचना की गई है जिसमें वह बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते नजर आते हैं. एक मीडिया घराने द्वारा 2012 में आयोजित एक कार्यक्रम का यह 43 सेकेंड का वीडियो है जिसे ट्विटर पर एक व्यक्ति ने साझा किया.

नारी विरोधी कमेंट

इस वीडियो में हुड्डा ने एक चुटकुला सुनाया जिसे जातिवादी एवं कामुक बताया जा रहा है और वह दर्शकों के बीच अकेले हंस रहे हैं. सीपीएम की नेता कविता कृष्णन ने भी वीडियो पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि हुड्डा की टिप्पणी ''जातिवादी, नारी विरोधी'' है.

ये भी पढ़ें-

KKK 11: इस वजह से दिव्यांका त्रिपाठी का सपोर्ट कर रही हैं पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी, जानिए

फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर छलका सुनील शेट्टी का दर्द- यहां रह कर मुश्किल होता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget