एक्सप्लोरर

IN Depth: फिलहाल नहीं होगी रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी, सबूत जुटाने में लगी बिहार पुलिस

अब जो जानकारियां सामने आ रही हैं उनके अनुसार रिया को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. इस पूरे मामले में आखिर क्या कानूनी दांव-पेंच ये हम आपको विस्तार से बताते हैं. कानून के तहत रिया पर क्या कारर्वाई हो सकती है और बिहार पुलिस की क्या तैयारियां हैं ये सब हम आपको बता रहे हैं.

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में लगातार रिया चक्रवर्ती सवालों में घिरी हुईं हैं. जब से परिवार ने रिया पर एफआईआर दर्ज करवाई है तब से ही रिया लगातार अपनी लीगल टीम के संपर्क में हैं और कानून के तहत इससे निपटने की तैयारी कर रही हैं. सुबह तक ये लगातार कहा जा रहा था कि बिहार पुलिसा आज रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है और ऐसा भी मुमकिन हो कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए. इसे लेकर रिया के वकीलों ने अग्रिम जमानत की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं. लेकिन अब जो जानकारियां सामने आ रही हैं उनके अनुसार रिया को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. इस पूरे मामले में आखिर क्या कानूनी दांव-पेंच ये हम आपको विस्तार से बताते हैं. कानून के तहत रिया पर क्या कारर्वाई हो सकती है और बिहार पुलिस की क्या तैयारियां हैं ये सब हम आपको बता रहे हैं.

कौन सी धाराओं के तहत दर्ज है मामला?

बिहार में दर्ज एफआईआर संख्या 241/20 मामले में रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों को के खिलाफ आईपीसी की धारा 340, 341, 342, 380, 406, 420 और 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के अलावा इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरिंडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, बेइमानी, बंधक बनाकर रखने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है.

एक्टर और वकील कनिका सदानंद की राय 

इस मामले पर कानूनी जानकार और एक्ट्रेस कनिका ने एबीपी न्यूज से कहा कि रिया पर जो धाराएं लगाई गई हैं उनके तहत गिरफ्तारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ''रिया चक्रवर्ती पर जो भी धाराएं लगाई गई हैं उनमें से केवल दो ही धाराएं जमानती हैं. इसके अलावा जो धाराएं लगाई गई हैं वो बेहद संगीन हैं. हालांकि उन्हें महिला होने का फायदा यहां मिल सकता है. लेकिन उन्हें पुलिस कस्टडी में जाना होगा और जांच पूछताछ में हिस्सा लेना होगा.''

एबीपी न्यूज की जानकारी के अनुसार नहीं होगी गिरफ्तारी

बिहार से इस पूरे मामले की रिपोर्टिंग कर रहे संवाददाता प्राकश कुमार को उनके सूत्रों ने बताया है कि फिलहाल बिहार पुलिस रिया को गिरफ्तार नहीं करेगी. प्रकाश ने बताया, बिहार पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच करना चाहती है और इसके बाद ही गिरफ्तारी पर विचार किया जाएगा. किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से जो वारंट लेना होता है उसमें पुलिस को कुछ अहम सबूत पेश करने होते हैं. फिलहाल बिहार पुलिस अपनी जांच के शुरूआती दौर में है और वो वारंट के साथ नहीं पहुंची है.

वहीं, मुंबई से इस मामले पर कड़ी नजर रखे हुए संवाददाता मृत्युंजय सिंह ने भी यही जानकारी दी कि रिया की गिरफ्तारी अभी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि मंगलवार रात जब बिहार पुलिस चार लोगों की टीम के मुंबई पहुंची थी तभी इस बात के संकेत मिल गए थे कि फिलहाल वो रिया को गिरफ्तार करने की मंशा से नहीं पहुंची है. किसी भी महिला को गिरफ्तार करने के एक महिला पुलिसकर्मी की आवश्यकता होती है. बिहार पुलिस केवल पुरूष पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची है. साथ ही फिलहाल पुलिस के पास रिया के खिलाफ कोई ठोस सबूत या गवाह भी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रमेश सिप्पी ने हेमा मालिनी को लेकर की बात, बोले- वो कई बार कहानी में मौजूद बड़े पुरुष किरदारों पर भारी पड़ जाती थीं
रमेश सिप्पी ने हेमा मालिनी को लेकर की बात, बोले- वो कई बार कहानी में मौजूद बड़े पुरुष किरदारों पर भारी पड़ जाती थीं
Vedang Raina Upcoming Film: वेदांग रैना की नई फिल्म में दिखेंगी नाओमिका सरन, आया एक नया ट्विस्ट
वेदांग रैना की नई फिल्म में दिखेंगी नाओमिका सरन, आया एक नया ट्विस्ट
जून में बॉलीवुड का महा-धमाका, 'धमाल 4' 'अल्फा' सहित इन 5 फिल्मों की ट्रेलर रिलीज डेट कंफर्म
जून में बॉलीवुड का महा-धमाका, 'धमाल 4' 'अल्फा' सहित इन 5 फिल्मों की ट्रेलर रिलीज डेट कंफर्म
Dhurandhar 2 Box Office: ओटीटी पर रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'धुरंधर 2', जमकर बरसा रही पैसा, इतना किया कलेक्शन
ओटीटी पर रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'धुरंधर 2', जमकर बरसा रही पैसा, इतना किया कलेक्शन

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget