एक्सप्लोरर

जब जया ने लगा दी थी रेखा-अमिताभ बच्चन के मिलने पर पाबंदी, जख्मी बिग बी को देखने यूं छिपकर अस्पताल गई थीं एक्ट्रेस

Rekha Birthday Special: अमिताभ बच्चन के साथ 'कुली' के सेट पर हादसा हुआ और वे अस्पताल में एडमिट कराए गए. तब रेखा उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गई थीं. लेकिन जया ने उन्हें अमिताभ मिलने नहीं दिया.

Amitabh Bachchan-Rekha Story: 70 के दशक में अगर किसी की प्रेम कहानी चर्चा में रहती थी, तो वो रेखा और अमिताभ बच्चन की लव स्टोरी थी. दोनों का प्यार भले ही मुकम्मल नहीं हो सका, लेकिन उनके रिश्ते के चर्चे आज भी होते हैं. जब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तो उस दौरान के कई किस्से सामने आते हैं.

एक किस्सा तब का भी है जब जया ने रेखा और अमिताभ बच्चन के मिलने पर पाबंदी लगा दी थी और रेखा चोरी-छिपे बिग बी से मिलने अस्पताल पहुंची थीं. फिल्म 'सिलसिला' में अमिताभ बच्चन और रेखा के साथ जया बच्चन भी दिखाई दी थीं. इस फिल्म की शूटिंग से पहले ही जया को अमिताभ और रेखा के अफेयर का पता चल गया था. ऐसे में सवाल ये है कि वो फिल्म करने के लिए राजी कैसे हो गईं?

Preview

'सिलसिला' के लिए ऐसे राजी हुईं जया बच्चन
1980 की फिल्म 'सिलसिला' को यश चोपड़ा बना रहे थे और उन्होंने अमिताभ से कहा था कि वे जया को फिल्म के लिए मनाएं. जब बिग बी ने जया से बात की और वे इसी शर्त पर 'सिलसिला' करने के लिए राजी हुईं कि इसके बाद अमिताभ रेखा के साथ कभी काम नहीं करेंगे.

SECRETS about Silsila you never knew! - Rediff.com

जया बच्चन ने लगाई थी रेखा पर पाबंदी
अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन की बात मानीं और रेखा से दूर होने लगे. उन्होंने फिल्म 'सिलसिला' के बाद रेखा के साथ किसी फिल्म में काम भी नहीं किया. फिर 1983 में अमिताभ बच्चन के साथ 'कुली' के सेट पर हादसा हुआ और वे अस्पताल में एडमिट कराए गए. तब उनकी हालत काफी गंभीर थी. लाइव हिंदुस्तान की मानें तो बिग बी का हाल सुनकर रेखा से रहा नहीं गया और वे उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गई थीं. लेकिन जया ने उन्हें अमिताभ बच्चन से मिलने नहीं दिया.

Preview

अमिताभ की हालत देखकर लगा था रेखा को सदमा
अमिताभ बच्चन की हालत तब बहुत गंभीर बताई जा रही थीं. देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गई थीं. ऐसे में रेखा भला कैसे खुद को रोकती. एक दिन रेखा सुबह होने से पहले अंधेरे में ही सूती साड़ी पहनकर बिग बी को देखने अस्पताल पहुंच गईं.

Preview

अमिताभ की हालत देखकर रेखा को बहुत दुख हुआ और अस्पताल से लौटकर उनके लिए मंदिरों में पूजा-पाठ करने लगीं. कहा जाता है कि वे उज्जैन के महाकालेश्वर से लेकर तिरुपति मंदिर तक उनके लिए प्रार्थना करने गई थीं.

ये भी पढ़ें: आमिर खान ने जूही चावला के साथ कर दी थी ऐसी हरकत, 7 साल तक एक्टर से नाराज रहीं एक्ट्रेस, जानें किस्सा

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget