एक्सप्लोरर

आमिर खान ने जूही चावला के साथ कर दी थी ऐसी हरकत, 7 साल तक एक्टर से नाराज रहीं एक्ट्रेस, जानें किस्सा

Aamir Khan-Juhi Chawla Controversy: फिल्म 'इश्क' के बाद आमिर खान और जूही चावला ने फिर कभी साथ काम नहीं किया. क्योंकि इस फिल्म के सेट पर कुछ ऐसा हुआ था कि जूही ने आमिर से बातचीत ही बंद कर दी थी.

Aamir Khan-Juhi Chawla Controversy: आमिर खान और जूही चावला ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. इनमें 'कयामत से कयामत तक', 'हम हैं राही प्यार के', 'दौलत की जंग', 'लव लव लव', 'आतंक ही आतंक' और 'तुम मेरे हो' शामिल हैं. दोनों आखिरी बार एक साथ 1997 की फिल्म 'इश्क' में नजर आए. इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया. ये एक संयोग नहीं था बल्कि इसकी वजह जूही चावला की आमिर खान से नाराजगी थी.

'इश्क' आमिर खान और जूही चावला की सातवीं फिल्म थी जिसमें वे साथ काम कर रहे थे. इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल भी थे. आमिर खान ने इसी फिल्म के शूटिंग के दौरान जूही चावला के हाथ पर थूक दिया था. इसके बाद जूही को इतना गुस्सा आया था कि वे रोने लगी थीं और उन्होंने ये तक कह दिया था कि अब वे सेट पर नहीं आएंगी.

Ishq (1997) - Photos - IMDb

Ishq (1997) - Photos - IMDb

आमिर खान को भारी पड़ा मजाक
दरअसल की शूटिंग के दौरान अक्सर छोटे-मोटे प्रैंक्स होते थे और ऐसे में एक मजाक आमिर खान ने भी जूही चावला के साथ किया था. लेकिन वो मजाक उनपर इतना भारी पड़ गया कि जूही ने उनसे सात साल तक बात नहीं की. लल्लनटॉप में छपी एक खबर की मानें तो 'इश्क' के सेट पर आमिर ने जूही से कहा था कि उन्हें ज्योतिष विद्या आती है. एक्टर ने दावा किया था कि वे हाथ देखकर उनका फ्यूचर बता सकते हैं.

Ishq (1997) - Photos - IMDb

Ishq (1997)

गुस्से में रोने लगी थीं जूही चावला
आमिर खान की बातें सुनकर जूही चावला ने भी अपना हाथ दिखाने के बारे में सोचा. उन्होंने आमिर के आगे अपना हाथ बढ़ाया और तभी एक्टर ने उनके हाथ पर थूक दिया. फिर क्या था, जूही गुस्से में आग बबुला हो गईं और रोने लगीं. इसके बाद वे अगले दिन सेट पर भी नहीं आईं. फिर डायरेक्टर इंदर कुमार आमिर और अजय को लेकर जूही के घर पहुंचे जहां दोनों एक्टर्स ने एक्ट्रेस से माफी मांगी.

Ishq (1997) - Photos - IMDb

सात साल बाद ऐसे हुई आमिर-जूही की बात
आमिर खान के माफी मांगने पर जूही चावला 'इश्क' के सेट पर आईं और उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी पूरी की. लेकिन जूही और आमिर की आपस में बातचीत बंद हो गई और दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की. फिर जब 2002 में आमिर खान और रीना दत्ता ने तलाक लेने का फैसला किया तब जूही ने हिम्मत करके आमिर को फोन किया ताकि वे उन्हें समझा सकें. आमिर और रीना का तलाक तो नहीं रुका लेकिन तब जूही और आमिर के बीच की नाराजगी जरूर खत्म हो गई.

ये भी पढ़ें: 'मर्दों के दबदबे वाली इंडस्ट्री में टिकना डरावना है...', बॉलीवुड में 25 साल हुए पूरे तो करीना कपूर ने शेयर किया एक्सपीरियंस

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है...', एक्ट्रेस कोमल संग गोविंदा के वायरल वीडियो पर भड़कीं सुनीता आहूजा
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ
'हर्षवर्धन राणे' के साथ काम करेंगे राम गोपाल वर्मा, 'पुलिस कंपनी' के लिए मिलाया हाथ

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget