एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी क्रिकेटर संग शादी करने की इस एक्ट्रेस ने चुकाई भारी कीमत, आज जी रही ऐसी जिंदगी

अमिताभ बच्चन से लेकर जितेंद्र तक के साथ काम करने वाली एक एक्ट्रेस का करियर तबाह होने की वजह उनकी शादी बन गई. बॉलीवुड में उनका कमबैक उन्हें रास नहीं आया और आज वे एक गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं.

Marriage Ruined Actress Career: बॉलीवुड की दुनिया में एंट्री लेना और फिर अपना पैर जमाना बेहद मुश्किल है. अगर कोई एक्टर या एक्ट्रेस इस दुनिया का हिस्सा बन भी गया तो इसकी कोई गारंटी नहीं कि वो कब तक इस इंडस्ट्री में टिका रह पाएगा. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में कई एक्टर्स की किस्मत रातोंरात चमकी और फिर उनकी एक गलती या गलत फैसलों ने पल भर में उनका करियर बर्बाद कर दिया.

एक एक्ट्रेस ने भी कुछ ऐसा ही फैसला लिया था जिसके बाद उनकी फिल्मी करियर तबाह हो गया. 70-80 के दशक की ये हसीना उस दौर में बॉलीवुड पर राज करती थी. करियर के पीक पर एक्ट्रेस ने शादी कर ली और यही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन गई. क्योंकि शादी के बाद उनका करियर तो नहीं बचा, साथ ही तलाक भी हो गया.

बी.आर चोपड़ा की फिल्म से किया डेब्यू
इस एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन से लेकर जितेंद्र तक, राज बब्बर से लेकर ऋषि कपूर तक उस दौर के टॉप स्टार्स के साथ काम किया. इस हसीना ने अपनी अदाकारी का ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग उनके दीवाने हो गए. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस रीना रॉय की, जिन्होंने बी.आर चोपड़ा की फिल्म जरूरत से डेब्यू किया और स्टार बन गईं.

पाकिस्तानी क्रिकेटर संग शादी करने की इस एक्ट्रेस ने चुकाई भारी कीमत, आज जी रही ऐसी जिंदगी

एक्ट्रेस का असली नाम जानते हैं आप?
रीना रॉय ने शुरुआत से काफी दुख झेले. नवभारत टाइम्स की मानें तो उनके बचपन का नाम सायरा अली था. लेकिन उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया और इसके बाद ने उनका नाम रूपा राय रख दिया. लेकिन जब रीना ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तो बी.आर चोपड़ा ने उनका नाम रूपा राय से बदलकर रीना रॉय रख दिया.

पाकिस्तानी क्रिकेटर संग रचाई शादी, फिल्मों से बनाई दूरी
रीना रॉय ने कम समय में बहुत शोहरत हासिल की. उन्होंने 'कालीचरण', 'जख्मी', 'उधार का सिंदूर' और 'नागिन' जैसी फिल्मों में काम किया. उनका करियर अभी परवान चढ़ ही रहा था कि उन्होंने 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी रचा ली. शादी के बाद एक्ट्रेस भारत छोड़कर पाकिस्तान चली गईं और फिल्मों से दूर हो गईं.

पाकिस्तानी क्रिकेटर संग शादी करने की इस एक्ट्रेस ने चुकाई भारी कीमत, आज जी रही ऐसी जिंदगी

शादी के 7 साल बाद हुआ तलाक
रीना रॉय की एक बेटी भी हुई जिसका नाम उन्होंने जन्नत रखा. शादी के 7 साल बाद ही रीना रॉय और मोहसिन खान का तलाक हो गया. ऐसे में रीना ने अपनी बेटी को अपने पास रखने का फैसला किया और उसकी कस्टडी के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. इस मामले में एक्ट्रेस की जीत हुई और उनकी बेटी अब उनके साथ है. बता दें कि तलाक के बाद रीना ने अपनी मां की तरह ही अपनी बेटी का नाम बदल दिया. उन्होंने बेटी का नाम जन्नत से बदलकर सनम रॉय रखा.

तलाक के बाद फिल्मों में रीना की वापसी
तलाक के बाद जब रीना रॉय 1992 में भारत वापस आईं तो उन्होंने फिल्मों में कमबैक किया. वे आदमी खिलोना है (1993) में नजर आईं. इसके अलावा उन्होंने अजय (1996), गैर (1999) और रिफ्यूजी (2000) में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के तौर पर काम किया. हालांकि इस बार उनकी किस्मत ने उन्हें नकार दिया और फिल्मों में उनका कुछ खास कमाल नहीं दिख सका.

पाकिस्तानी क्रिकेटर संग शादी करने की इस एक्ट्रेस ने चुकाई भारी कीमत, आज जी रही ऐसी जिंदगी

अब ये काम कर रही हैं रीना रॉय
रीना रॉय आखिरी बार करीना कपूर की फिल्म रिफ्यूजी में नजर आईं. इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की परवरिश पर फोकस करने का फैसला लिया. हालांकि वे कई टीवी शोज जैसे इंडियन आइडल और द कपिल शर्मा में दिखाई दीं. अब एक्ट्रेस मुख्य तौर पर अपनी बहन बरखा के साथ मिलकर एक एक्टिंग स्कूल भी चलाती हैं.

ये भी पढ़ें: सौतेली मां से नफरत करता था ये एक्टर! मौत की खबर सुन शूटिंग से भागा, खूब रोया

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1: 'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'जन नायकन' का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 14 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 14 करोड़ के पार
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget