एक्सप्लोरर

सौतेली मां से नफरत करता था ये एक्टर! मौत की खबर सुन शूटिंग से भागा, खूब रोया

एक फिल्म मेकर ने जब पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी रचाई तो उनके बेटे को ये बात रास नहीं आई. वे अपनी सौतेली मां से नफरत करते रहे. लेकिन जब उसी सौतेली मां की मौत हो गई तो वे उनकी बेटियों का सहारा बने.

Actor Used To Hate Step Mother: फिल्मी दुनिया में एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर्स तक कई हस्तियों ने दो शादियां रचाई हैं. पहली शादी के बाद भी दिल के हाथों मजबूर हुए इन सितारों ने जब दूसरी शादी रचाई तो पहली पत्नी से ज्यादा हंगामा तो उनके बच्चों ने कर डाला. जहां एक्टर धर्मेंद्र ने पहली पत्नी प्रकाश कौर के रहते हुए हेमा मालिनी से दूसरी शादी की तो वहीं एक फिल्म मेकर ने भी अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरा ब्याह रचाया.

इस फिल्म मेकर के पहली पत्नी से दो बच्चे थे. ऐसे में जब उन्होंने दूसरी शादी की तो उनके बेटे जो कि एक एक्टर है, उसे ये बात रास नहीं आई. वो अपनी सौतेली मां से बेहद नफरत करने लगा. लेकिन जब उसी सौतेली मां के मौत की खबर इस एक्टर के कानों तक पहुंची को वह अपनी शूटिंग छोड़कर उनके अंतिम दर्शन करने भागा चला आया.

सौतेली मां से नफरत करता था ये एक्टर
पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी रचाने वाले ये फिल्म मेकर कोई और नहीं बल्कि बोनी कपूर थे. उन्होंने पहली पत्नी मोना शौरी को डिवोर्स देकर श्रीदेवी को अपना हमसफर बनाया. बोनी कपूर और मोना के दो बच्चे थे- अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर. श्रीदेवी से शादी के बाद बोनी कपूर के बच्चे उनसे काफी नाराज हो गए थे. खासकर अर्जुन कपूर श्रीदेवी से बेहद नफरत करते थे.

सौतेली मां से नफरत करता था ये एक्टर! मौत की खबर सुन शूटिंग से भागा, खूब रोया

'मां क्या श्रीदेवी मां जैसी भी नहीं हो सकतीं'
अर्जुन कपूर को ना तो अपनी सौतेली मां से कोई लगाव था और ना ही उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर उनके लिए अहम थीं. अमर उजाला की मानें तो श्रीदेवी के निधन से पहले अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था- 'श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए कोई मायने नहीं रखतीं. मां क्या श्रीदेवी मां जैसी भी नहीं हो सकतीं.' 

श्रीदेवी के निधन की खबर सुन शूटिंग छोड़कर भागे
अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर से भी बात नहीं करते थे. लेकिन जब 24 जनवरी, 2018 को श्रीदेवी के अचानक निधन की खबर अर्जुन कपूर को मिली तो वे अपनी शूटिंग छोड़कर श्रीदेवी की बेटियों और अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के पास पहुंचे. अर्जुन ने दोनों बहनों को गले लगाकर हिम्मत बंधाई.
सौतेली मां से नफरत करता था ये एक्टर! मौत की खबर सुन शूटिंग से भागा, खूब रोया

श्रीदेवी के निधन के बाद कही थी ये बात
अपनी सौतेली मां से नफरत करने वाले अर्जुन कपूर की सोच श्रीदेवी की मौत के बाद बिल्कुल बदल गई. टाइम्स नाउ की मानें तो श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली मां के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी. उन्होंने कहा था- 'हमारे अच्छे रिश्ते थे. मैं मेरे पिता की जिंदगी में मौजूद हर किसी की इज्जत करता हूं. जाहिर है वह मुझसे ऐसा करने की ही उम्मीद भी करते हैं. इसलिए मैं उनकी इज्जत करता हूं और उनके लिए कुछ भी गलत नहीं सोचता हूं.' 

भरी महफिल में सौतेली मां के लिए रो पड़े थे एक्टर 
साल 2018 में हुए IIFA अवॉर्ड्स में अर्जुन कपूर अपनी सौतेली मां को लेकर इमोशनल भी हो गए थे. दरअसल तब श्रीदेवी के निधन के बाद उन्हें अवॉर्ड से नवाजा गया था जिसे बोनी कपूर ने रिसीव किया था. तब बोनी कपूर इमोशनल हो गए और स्टेज पर ही रोने लगे थे. बोनी ने कहा था- 'मैं इस पल काफी इमोशनल हो रहा हूं. मैं आज भी अपनी जिंदगी के हर एक सेकंड में उन्हें महसूस करता हूं. लगता है वो मेरे आस-पास ही हैं. मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं.' 

फिल्म मेकर ने आगे कहा था- 'मैं यही कहूंगा कि आप मेरी बेटी जाह्नवी और अर्जुन को श्रीदेवी की तरह ही प्यार करें. पिता बोनी कपूर की ये बातें सुनकर वहां मौजूद अर्जुन कपूर की आंखें भी भर आईं.'

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस क्वीन हैं करीना कपूर! 'क्रू' से पहले भी ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी हैं ये फिल्में, जानें कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
Dhamaal 4 BO Day 9: शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़
शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget