एक्सप्लोरर

मौत की झूठी खबर पर भड़के अभिनेता रजा मुराद, दर्ज कराई शिकायत

अभिनेता रजा मुराद ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलने के बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होनें कहा, "मैं जिंदा हूं, लेकिन यह बहुत दुख की बात है, कि कुछ लोग बिना सोचे-समझे अफवाहें फैलाते हैं.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलने के बाद मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु के बारे में एक फर्जी पोस्ट वायरल हुई, जिसके कारण उन्हें और उनके परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा. रजा मुराद ने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं, लेकिन बार-बार ऐसी अफवाहों का खंडन करते-करते वह थक चुके हैं.

झूठी खबर पर भड़के रजा मुराद  
अपनी मौत की झूठी खबर फैलने के बाद रजा मुराद ने कहा, "मैं अभी जिंदा हूं और पूरी तरह स्वस्थ हूं. लेकिन यह बहुत दुख की बात है, कि कुछ लोग बिना सोचे-समझे ऐसी अफवाहें फैलाते हैं. मैं इन अफवाहों पर बार-बार सफाई देते हुए थक गया हूं. मुझे दुनिया भर से फोन और संदेश आ रहे हैं. लोग मुझे पोस्ट की स्क्रीनशॉट भी भेज रहे हैं." यह न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि मेरे परिवार और प्रशंसकों के लिए भी परेशानी का विषय बन गया है."

अफवाह फैलाने वालों को बताया शर्मनाक
रजा मुराद ने इन अफवाहों को शर्मनाक बताया और कहा कि ऐसे काम वही लोग करते हैं जो अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाते और सस्ती शोहरत के लिए इस तरह की हरकतें करते हैं. उन्होंने मांग की कि ऐसी गैर-जिम्मेदार हरकतों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

पुलिस की कार्रवाई
रजा मुराद ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दी. उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैली इस फर्जी पोस्ट की जांच की जा रही है. इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि यह अफवाह किसने और कहाँ से फैलाई.

दमदार आवाज और यादगार किरदार
रजा मुराद अपनी दमदार आवाज और प्रभावशाली अभिनय के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और 'जोधा अकबर' में यादगार किरदार निभाए हैं.

ये भी पढ़ें:-'यार तू वापस आजा...', तलाक के रूमर्स के बीच सुनीता आहूजा ने गोविंदा से की इमोशनल रिक्वेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह
सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह
'रामायण' के ट्रेलर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, मिले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज
'रामायण' के ट्रेलर ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, मिले 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? संजय लीला भंसाली की फिल्म पर बड़ा अपडेट
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? संजय लीला भंसाली की फिल्म पर बड़ा अपडेट
असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर, 5 लाख रुपए दान किए
असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अनुपम खेर, 5 लाख रुपए दान किए

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget