एक्सप्लोरर

'पुष्पा 2' ही नहीं अनिल थडानी ने इन बड़ी फिल्मों के खरीदे थिएट्रिकल राइट्स खरीद, जानें कौन हैं रवीना टंडन के पति?

Anil Thadani: अनिल थडानी की कंपनी ने 'पुष्पा 2' के अलावा 3 और फिल्मों के भी नॉर्थ इंडिया थिएट्रिकल राइट्स खरीद लिए हैं. आजतक नॉर्थ इंडिया में किसी भी फिल्म के लिए इतना बड़ा सौदा नहीं हुआ है.

Raveena Tandon Husband Anil Thadani: 15 अगस्त 2024 को  'पुष्‍पा: द रूल' फिल्म रिलीज हो रही है. अल्‍लू अर्जुन के चाहने वालों की नजर 'पुष्‍पा 2' से जुड़े हर एक अपडेट पर लगातार बनी हुई है. अल्‍लू अर्जुन के स्‍वैग ने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्‍मों को बॉक्‍स ऑफिस पर धो डाला. अब ऐसे में सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के सिनेमा प्रेमी 'पुष्‍पा 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

अनिल थडानी ने इन बड़ी फिल्मों के खरीदे थिएट्रिकल राइट्स खरीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पुष्‍पा 2' को नॉर्थ इंडिया में रिलीज करने के लिए रवीना टंडन के पति अनिल थडानी ने अधिकार खरीद लिए हैं. इसके लिए अनिल ने 'पुष्‍पा 2' को नॉर्थ इंडिया में रिलीज करने के राइट्स भारीभरकम रकम यानी की 200 करोड़ रुपए में खरीदे हैं. बता दें कि आजतक नॉर्थ इंडिया में किसी भी फिल्म के लिए इतना बड़ा सौदा नहीं हुआ है. इस डील को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चा हो रही है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AA FILMS (@aafilms.official)

रिपोर्ट के अनुसार, अनिल थडानी की कंपनी ने 'पुष्पा 2' के साथ-साथ तीन और बड़े बजट की फिल्मों के भी नॉर्थ इंडिया थिएट्रिकल राइट्स खरीद लिए हैं. जिसमें राम चरण की गेम चेंजर, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 एडी और देवारा: पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर जिसमें जान्हवी कपूर और सैफ अली खान लीड रोल में है. 

इस डील की फिल्म इंडस्ट्री में काफी चर्चा

इस बारे में पुष्टि करते हुए अनिल थडानी की कंपनी एए फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया, 'एए फिल्म्स नॉर्थ इंडिया में इस साल की 4 सबसे बड़ी फिल्में Distribute करेगी.' बता दें कि अनिल थडानी की कंपनी ने इन मेगा-प्रोजेक्ट्स के राइट्स हासिल करने के लिए लगभग 450 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

एक रिपोर्ट के अनुसार, एए फिल्म्स ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2: द रूल' के थिएट्रिकल राइट्स 200 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं. इसी रिपोर्ट से ये भी पता चलता है कि सुकुमार निर्देशित फिल्म के नेटफ्ल‍िक्‍स ने 100 करोड़ रुपये में ओटीटी रिलीज के राइट्स खरीदे हैं.

कौन हैं अनिल थडानी?

अनिल थडानी फिल्म निर्देशक कुंदन थडानी के बेटे हैं. यही वजह रही कि अनिल ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया. अनिल मोशन पिक्चर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी एए फिल्म्स के डायरेक्टर हैं. ये कंपनी फुकरे, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, वेलकम 2 कराची, फिरंगी और 2.0 समेत तमाम हिट बॉलीवुड फिल्मों का डिस्ट्रिब्यूशन कर चुकी है. इसके अलावा अनिल थडानी की एए फिल्म्स और करण जौहर की धर्मा प्रॉडक्शंस ने बाहुबली 2: द कन्क्लूजन का हिंदी वर्जन डिस्ट्रिब्यूट किया था. 

 

यह भी पढ़ें: Crew OTT Release: इंतजार खत्म! थिएटर के बाद ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है 'क्रू', जानें कब और कहां देख पाएंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'ये सपना मैंने सालों से अपने दिल में संजोकर रखा था', बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर यामी गौतम हुईं इमोशनल
'ये सपना मैंने सालों से अपने दिल में संजोकर रखा था', बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर यामी गौतम हुईं इमोशनल
Saturday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' का तूफान, 'धमाल 4' ने भी दिखाया दम, 'वेलकम टू द जंगल' का खेल खत्म, जानें- कलेक्शन
सैटरडे को 'द ओडिसी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 'धमाल 4' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' ने कितना कलेक्शन किया, जानें
The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget