एक्सप्लोरर

परेश रावल और अनुपम खेर पर नसीरुद्दीन की पत्नी का बड़ा खुलासा, बताया अलग सोच होने के बावजूद क्यों किया साथ काम

Ratna Pathak On Work With Paresh Rawal And Anupam Kher: एक्ट्रेस और नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक ने अपने एक इंटरव्यू में परेश रावल और अनुपम खेर के साथ काम करने को लेकर बात की.

Ratna Pathak On Work With Paresh Rawal And Anupam Kher: नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह की जोड़ी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों से एक है. दोनों ही कलाकार अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. नसीरुद्दीन शाह और रत्ना अपने रिश्ते में हमेशा पारदर्शी रहे हैं.

नसीरुद्दीन और रत्ना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. रत्ना पाठक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने परेश रावल और अनुपम खेर जैसे दिग्गजों के साथ भी स्क्रीन साझा की. हालांकि अब एक्ट्रेस ने बताया है कि आखिर क्यों अलग-अलग विचारधारा होने के बावजूद उन्होंने परेश रावल और अनुपम खेर के साथ काम किया.

क्यों किया परेश और अनुपम के साथ काम

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Naseeruddin Shah (@naseeruddin49)

हाल ही में रत्ना पाठक शाह ने 'द लल्लनटॉप' को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने अनुपम खेर और परेश रावल संग काम करने के बारे में भी बताया. उन्होंने खुलासा किया कि परेश और अनुपम की विचारधारा अलग है हमारी विचारधारा अलग है. इसके बावजूद क्यों उन्होंने उनके साथ काम किया. 

रत्ना ने कहा कि हम उस पीढ़ी से है जहां चाहे आपके विचार अलग हो लेकिन फिर भी आपके बीच दोस्ती रह सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि चाहे आप किसी चीज पर सहमत न हो लेकिन इससे यह जरूरी नहीं है कि आपके रिश्तों पर असर पड़ें. हमारा नजरिया चाहे जो हो लेकिन हम एक दूसरे की इज्जत करने में विश्वास रखते हैं. 

पिता आरएसएस से थे और मां कम्युनिस्ट फैमिली से

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Naseeruddin Shah (@naseeruddin49)

रत्ना ने इस दौरान अपने माता-पिता के पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि, ''मेरा जन्म एक ऐसे घर में हुआ है जहां मेरे पिता एक आरएसएस परिवार से थे और मेरी मां एक कम्युनिस्ट परिवार से थीं. हमारे घर में लगातार बहस और बहस होती रहती थी, फिर भी हम सभी एक साथ खुशी से रहते थे.''

इन फिल्मों में परेश-अनुपम के साथ दिखें रत्ना-नसीरुद्दीन

रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह दोनों ही परेश रावल और अनुपम खेर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं. रत्ना ने परेश रावल के साथ साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दो हमारे दो' में काम किया था. जबकि वे अनुपम खेर के साथ शो 'ट्रायल बाय फायर' में काम कर चुकी हैं.

इसके अलावा रत्ना और नसीरुद्दीन को अनुपम खेर के साथ साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म पेस्टनजी में देखा गया था. वहीं परेश नसीरुद्दीन शाह की फिल्म 'यूं होता तो क्या होता' में काम कर चुके हैं. साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म को नसीरुद्दीन ने डायरेक्ट किया था. वहीं नसीरुद्दीन और अनुपम 'ए वेडनसडे' में साथ एक्टिंग कर चुके हैं. यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी. 

यह भी पढ़ें: चुनाव हारने के बाद निरहुआ ने पॉलिटिक्स को लेकर लिया ये बड़ा फैसला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget