एक्सप्लोरर

'मुझे सिर्फ मरने के लिए बुला रहे हो?' रणवीर शौरी को जब सुनाया गया 'टाइगर 3 का क्लाइमैक्स, गुस्से में की थी ये फिल्म

Ranvir Shorey In Tiger 3: रणवीर शौरी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया जिसमें वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की टाइगर का किस्सा सुनाया. एक्टर ने खुलासा किया की इस फिल्म को उन्होंने गुस्से में किया.

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों का गजब का क्रेज देखने को मिलता है. वाईआरएफ की फिल्म 'टाइगर 3' ने दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. फिल्म के स्टारकास्ट से लेकर स्टोरीलाइन तक हर चीज परफेक्ट थी और ऑडियंस ने भी इसे खूब सराहा था. लेकिन हाल ही में फिल्म में अहम रोल निभाने वाले एक्टर रणवीर शौरी ने 'टाइगर 3' को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म को उन्होंने गुस्से में किया था. जानिए क्या है पूरी कहानी.

फीस और स्क्रीन टाइम के मामले में रहे काफी पीछे
टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर शौरी ने डिजिटल डॉक्यूमेंट्री संग इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 'टाइगर जिंदा है' के ऑफर को क्यों ठुकराया. 'एक था टाइगर' में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने दर्शकों को बहुत इंप्रेस किया था. इसके साथ ही फिल्म के सपोर्टिंग कैरेक्टर में नजर आने वाले एक्टर रणवीर शौरी की भी जमकर तारीफ हुई थी.

इस फिल्म में उन्हें गोपी आर्या के किरदार में दिखाया गया था. इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'एक था टाइगर के बाद मुझे टाइगर जिंदा है ऑफर हुई थी. लेकिन दिक्कत ये थी कि उसमें रोल छोटा था. जब सीक्वल की स्क्रिप्ट मिली तो पहले पार्ट के मुकाबले दूसरे पार्ट में मेरा रोल काफी छोटा था'. इसके बाद एक्टर ने फिल्ममेकर्स से बात की अगर उन्हें उनका रोल इतना पसंद आया तो उनकी स्क्रीन टाइम सिर फीस दोनों ही बढ़नी चाहिए. मेकर्स ने उनकी बात नहीं सुनी और इसके बाद रणवीर शौरी ने टाइगर जिंदा है के ऑफर को ठुकरा दिया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranvir Shorey (@ranvirshorey)

गुस्से में की थी टाइगर 3
इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्होंने इस स्पाई यूनिवर्स की तीसरी फिल्म का हिस्सा बनने का ऑफर क्यों एक्सेप्ट किया. इस फिल्म की शुरुआत में उनके किरदार को मार दिया गया. लेकिन जब तीसरे पार्ट के लिए मेकर्स ने उन्हें फिर से अप्रोच किया तो उन्हें बहुत गुस्सा आया. 'टाइगर 3' के दौरान एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन हो चुका था और इस फिल्म की ओरिजिनल स्टारकास्ट की टीम में सिर्फ रणवीर शौरी ही बचे थे.

जब उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो पता चला कि गोपी आर्या एक मिशन के दौरान मर जाता है इस पर एक्टर ने भड़क के फिल्ममेकर्स से कहा 'आप मुझे वापस सिर्फ मारने के लिए बुला रहे हैं? ठीक है मैं अपने किरदार को मौत देने आ जाऊंगा'. इंटरव्यू में रणवीर शौरी ने बताया कि फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए उन्हें बहुत ज्यादा भी नहीं लेकिन ठीक–ठाक पैसे मिल रहे थे और इस वजह से उन्होंने गुस्से में इस फिल्म का हिस्सा बनने का डिसीजन लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget