एक्सप्लोरर

रणवीर सिंह बोले, शहीद की मां को लगता है तो कर दें पाकिस्तानी कलाकारों को बैन

पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अब रणवीर सिंह का बयान सामने आया है. रणवीर सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि कला और खेल को इस सब से दूर रखना चाहिए.

जब भी भारत के रिश्ते पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ तल्ख होते हैं तो बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के बैन की मांग उठने लगती है. इन दिनों दोनों ही देशों के बीच के हालात जरा गंभीर हैं. ऐसे में लगातार ये मांग उठ रही है कि भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन किया जाए. इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अब रणवीर सिंह का बयान सामने आया है. इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में पहुंचे रणवीर सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि कला और खेल को इस सब से दूर रखना चाहिए. रणवीर सिंह ने कहा,  ''मैं जानता हूं कि कुछ लोगों का कहना है कि खेल और कला को इसके साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए. ये दोनों ही एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं.'' विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर बॉलीवुड में खुशी की लहर, सितारों ने बहादुरी को किया सलाम अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि इसी के साथ मैं ये भी मानता हूं कि बतौर कलाकार या खिलाड़ी हमारी भी कुछ जिम्मेदारियां हैं. हम वो बलिदान नहीं दे रहे जो हमारे देश के सैनिक दे रहे हैं. कला और खेल अलग क्षेत्र हैं. इसलिए इसकी सीमाएं भी अलग होनी चाहिए. अगर एक भी शहीद जवान की मां का मानना है कि हमें कला के क्षेत्र में इस प्रकार नहीं जुड़ना चाहिए तो मुझे लगता है हमें इस पर रोक लगा देनी चाहिए. विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी पर बोले रणवीर सिंह- आपकी वीरता सर आंखों पर यहां आपको बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने पाक कलाकारों के साथ काम करने से परहेज करना शुरू कर दिया. हालांकि इसे आधिकारिक तौर बैन नहीं किया गया है लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स ने स्वयं आगे आ कर ये कदम उठाया है. कई सेलेब्स और प्रोडक्शन हाउसेस ने पाकिस्तान में अपनी फिल्में न रिलीज करने का भी फैसला लिया. प्रियंका चोपड़ा-मेगन मर्कल की दोस्ती में दरार? डचेस के बेबी शॉवर में भी शामिल नहीं हुईं देसी गर्ल पाकिस्तान ने बैन की बॉलीवुड फिल्में अब इसी क्रम में पाकिस्तान की ओर भी ये ऐलान किया गया है कि वो अपने यहां किसी भी भारतीय फिल्म को रिलीज न करने का फैसला लिया है. पाकिस्तान के सूचना एंव प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कहा है कि सिनेमा प्रदर्शकों एसोसिएशन ने भारतीय कंटेट का बायकॉट करने का फैसला लिया है. इसके चलते अब कोई भी भारतीय फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी. साथ ही पीईएमआरए को भारत के विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Trailer Release Date: 'रामायण' ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, 4 हजार करोड़ में बन रही है फिल्म
'रामायण' ट्रेलर की रिलीज डेट कंफर्म, 4 हजार करोड़ में बन रही है फिल्म
प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका पादुकोण को हुई चलने में परेशानी, एक्ट्रेस ने खुद बताई अपनी हालत
प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में दीपिका पादुकोण को हुई चलने में परेशानी, एक्ट्रेस ने खुद बताई अपनी हालत
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
आकांक्षा रंजन की कॉकटेल पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, आलिया-जाह्नवी ने बटोरी लाइमलाइट
आकांक्षा रंजन की कॉकटेल पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, आलिया-जाह्नवी ने बटोरी लाइमलाइट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget