एक्सप्लोरर

'गली बॉय' के ऑस्कर में भेजे जाने से खुश हैं रणवीर, कहा- यूं ही करता रहूं हिंदी सिनेमा का झंडा बुलंद

'गली बॉय' को भारत की ओर से ऑस्कर अवॉर्ड में भेजे जाने को लेकर फिल्म की टीम खासा खुश है. इसे लेकर फिल्म में लीड रोल में नजर आए रणवीर सिंह का बयान भी सामने आया है.

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'गली बॉय' को भारत की ओर से ऑस्कर अवॉर्ड में भेजे जाने को लेकर फिल्म की टीम खासा खुश है. इसे लेकर फिल्म में लीड रोल में नजर आए रणवीर सिंह का बयान भी सामने आया है. रणवीर सिंह ने कहा कि इस फिल्म के जरिए आम गलियों के आवाज को दिखाया गया है.

उन्होंने कहा, ''ये फिल्म मेरे लिए हमेशा खास रहेगी. मैं हमेशा यही कोशिश करता रहूंगा कि हिंदी सिनेमा के झंडे को और बुलंद करता रहूं. मैं इससे बहुत खुश हूं कि 'गली बॉय' की टीम द्वारा की गई मेहनत का उन्हें फल मिल रहा है. खासतौर पर मैं जोया के लिए खुश हूं. असल में ये फिल्म उन्हीं की है मैं इसका हिस्सा बना हूं.''

गली बॉय' के ऑस्कर में भेजे जाने से खुश हैं रणवीर, कहा- यूं ही करता रहूं हिंदी सिनेमा का झंडा बुलंद

वहीं फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए विजय वर्मा भी अपनी फिल्म को 'गली बॉय' के लिए चुने जाने से खुश हैं. उन्होंने कहा, ''मैं ये खबर सुनकर बहुत एक्साइटेड हूं. हम सब इस समय चांद पर हैं . मैं पैनल का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने भारत की ओर से 'गली बॉय' को ऑस्कर्स में भेजने का फैसला लिया. हम दुआ करते हैं कि ये फिल्म वहां से जीत कर वापस आए. इसकी थीम इंटरनैशनल है.''

वहीं, फिल्म के निर्माता भी इससे खासा खुश हैं. 'गली बॉय' के सहनिर्माता रितेश सिधवानी ने बयान जारी करते हुए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने अपने बयान में कहा, ''92वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के लिए 'गली बॉय' के चुनाव से हम सभी बेहद खुश हैं. हम फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया का इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं.''

फिल्म के सह निर्माता और निर्देशक जोया अख्तर के भाई फरहान भी इस ऐलान से खासा खुश हैं. फरहान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'गली बॉय' 92वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजे जाने के लिए भारत की ओर से चुनी गई है. फिल्म फेडरेशन का शुक्रिया. जोया, रितेश, रणवीर, आलिया, सिद्धार्थ और कल्कि समेत पूरी टीम को शुभकामनाएं.

आपको बता दें कि जोया अख्तर की 'गली बॉय' मुंबई के धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है. जोया अख्तर इससे पहले 'लक बाय चांस', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं हैं.

'गली बॉय' में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में सिद्धान्त चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने किया हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रताप’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध
‘प्रताप’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध
'रामायण' की 'सीता' बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को कैसे किया तैयार? बोलीं- 'दिमाग नहीं लगाना चाहती'
'रामायण' की 'सीता' बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को कैसे किया तैयार? बोलीं- 'दिमाग नहीं....'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'रामायण' करेगी 100 करोड़ ओपनिंग? यश लगाएंगे हैट्रिक? 'केजीएफ 2' के बाद रचेंगे इतिहास
'रामायण' करेगी 100 करोड़ ओपनिंग? यश लगाएंगे हैट्रिक? 'केजीएफ 2' के बाद रचेंगे इतिहास

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
Embed widget