एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के लिए हमदर्दी दिखाना रणवीर इलाहाबादिया को पड़ा भारी, अब हो रहे ट्रोल

Ranveer Allahbadia: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच रणवीर इलाहाबादिया की एक पोस्ट पर लोग भड़क गए हैं. पॉडकास्टर ने अपनी पोस्ट में पाकिस्तानियों से माफी मांगी है.

Ranveer Allahbadia Troll : जाने-माने पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इंडियाज गॉल लेटेंट कॉन्ट्रवर्सी से अभी बाहर भी नहीं निकले हैं कि वे एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. दरअसल शनिवार को उन्होंने भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पाकिस्तानियों से माफी मांगी है. उनकी इस पोस्ट से लोग भड़क गए हैं. वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी पोस्ट से भारत के लोग नाराज हो जाएंगे. वहीं ट्रोल होने के बाद रणवीर ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी लेकिन इसके स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

पाकिस्तानियों के लिए दिल में नफरत नहीं
रणवीर अल्लाहबादिया ने 10 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई स्लाइड्स के साथ एक पोस्ट शेयर की थी. एक में उन्होंने लिखा, 'प्यारे पाकिस्तानी भाइयों और बहनों, इसके लिए मुझे कई भारतीयों से नफरत मिलेगी, लेकिन यह कहा जाना जरूरी है. कई भारतीयों की तरह मेरे दिल में भी आपके लिए नफरत नहीं है. हममें से कई लोग शांति चाहते हैं. जब भी हम पाकिस्तानियों से मिलते हैं, आप हमेशा प्यार से हमारा स्वागत करते हैं. लेकिन आपका देश सरकार द्वारा नहीं चलाया जाता है. इसे आपकी सेना और आपकी सीक्रेट सर्विस (आईएसआई) द्वारा चलाया जाता है. औसत पाकिस्तानी इन दोनों बातों से बहुत अलग है. औसत पाकिस्तानी के दिल में शांति और समृद्धि के सपने होते हैं. इन दोनों खलनायकों ने आजादी के बाद से आपकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है.'

पॉडकास्टर ने फैक्ट्स देते हुए लिखा, 'प्रूफ 1: पिछले कुछ सालों में पकड़े गए सभी आतंकवादी मूल रूप से पाकिस्तान के हैं. प्रूफ 2: आपके सैन्य नेता जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख के भाई हाफिज अब्दुल रऊफ के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. प्रूफ 3: आपके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में स्काई न्यूज पर राज्य प्रायोजित आतंकवाद की बात स्वीकार की, लेकिन मुझे आपकी परवाह है, उनकी नहीं.'


पाकिस्तान के लिए हमदर्दी दिखाना रणवीर इलाहाबादिया को पड़ा भारी, अब हो रहे ट्रोल

पाकिस्तानी जनता से रणवीर ने मांगी माफी
रणवीर ने आगे कहा, 'दिल से माफी चाहता हूं अगर ऐसा लगता है कि हम नफरत फैला रहे हैं. जो भारतीय पाकिस्तानियों से मिले हैं, वे आपकी बात समझते हैं लेकिन भारतीय और पाकिस्तानी मीडिया (न्यूज़ चैनल) दोनों इस समय झूठ फैला रहे हैं, हमारी ज्यादातर आबादी सीमा के निकट निर्दोष लोगों के लिए शांति चाहती है, लेकिन भारत पाक सेना और आईएसआई के स्टेट स्पॉन्सर्ड आतंकवाद को भी समाप्त करना चाहती है.'

रणवीर इलाहाबादिया ने लास्ट में लिखा, 'एक आखिरी बात... ये इंडियन वर्सेस पाकिस्तानियों के बारे में नहीं है, यह इंडिया वर्सेस पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के बारे में है. आशा है कि लम्बे समय तक शांति बनी रहेगी. ईश्वर की कृपा हो.


पाकिस्तान के लिए हमदर्दी दिखाना रणवीर इलाहाबादिया को पड़ा भारी, अब हो रहे ट्रोल

रणवीर इलाहाबादिया हो रहे ट्रोल
वहीं इस पोस्ट के लिए रणवीर इलाहाबादिया खूब ट्रोल हो रहे हैं.  जिसके कुछ ही घंटों बाद उन्होंने पोस्ट हटा दिया. हालांकि कुछ लोग रणवीर द्वारा पोस्ट की गई दूसरी स्लाइड से सहमत थे, वहीं अन्य लोगों ने उनसे रिक्वेस्ट कि वे अपने विचारों के लिए पाकिस्तानी नागरिकों से माफी मांगने के बजाय अपनी सेना के साथ एकजुटता दिखाएं. बता दें कि एक पॉडकास्ट में रणवीर ने एक बार खुलासा किया था कि पाकिस्तान से भी उन्हें लाखों व्यूज मिलते हैं.

ये भी पढ़ें:-जब बॉलीवुड के इस हीरो ने भरी महफिल में पाकिस्तान को दिखाई थी औकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला फिल्म का ये सीक्रेट
'रामायण 2' पर साई पल्लवी ने दिया सबसे बड़ा अपडेट, खोला ये सीक्रेट
'मिर्जापुर: द मूवी' का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रन हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, कमाया 150 परसेंट प्रॉफिट
'मिर्जापुर: द मूवी' का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रन हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, कमाया 150 परसेंट प्रॉफिट
लगातार फिल्में रिजेक्ट कर रहे थे मनोज बाजपेयी, फिर इन 3 डायरेक्टर से मिलकर बदल गई जिंदगी
लगातार फिल्में रिजेक्ट कर रहे थे मनोज, फिर इन 3 डायरेक्टर ने बदल दी जिंदगी
शाहिद कपूर की कौन सी आदत से परेशान हैं मीरा राजपूत? कपिल शर्मा शो में खोले कई राज
शाहिद कपूर की कौन सी आदत से परेशान हैं मीरा राजपूत? कपिल शर्मा शो में खोले कई राज

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget