एक्सप्लोरर

जब बॉलीवुड के इस हीरो ने भरी महफिल में पाकिस्तान को दिखाई थी औकात

Feroz Khan: फिरोज खान बॉलीवुड में अपनी बेबाकी और दबंगई के लिए मशहूर थे. एक्टर ने एक बार पाकिस्तान में जाकर उसकी औकात दिखा दी थी. जिसके बाद पड़ोसी मुल्क ने एक्टर पर बैन ही लगा दिया था.

Feroz Khan Entry Was Banned In Pakistan:  22 अप्रैल को पहगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा था. फिर पहलगाम आंतकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने भी ऑपरेशन सिन्दूर के जरिये पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया था. फिलहाल भारत और पाक के बीच संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं. ऐसे में पाकिस्तानी कलाकारों को भी भारत में बैन कर दिया गया है.

इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के एक दबंग हीरो ने पाकिस्तान में जाकर भरी महफिल में उसकी औकात दिखा दी थी. इसके बाद गुस्से से बिलबिलाए पाकिस्तान ने एक्टर की एंट्री ही बैन कर दी थी. चलिए जानते हैं आखिर ये दमदार अभिनेता कौन था?

पाकिस्तान में जाकर फिरोज खान ने की थी भारत की तारीफ
हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं फिरोज खान थे. फिरोज खान ना केवल बेहतरीन एक्टर थे बल्कि शानदार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे. वे अपनी बेबाकी के लिए भी खूब फेमस थे. उनका पाकिस्तान में दबंगई दिखाने का एक किस्सा भी काफी मशहूर है. दरअसल बात 2006 की है. फिरोज खान अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताज महल के प्रमोशन करने के लिए पाकिस्तान गए थे. यहां लाहौर में एक महफिल के दौरान फिरोज खान ने भारत की जमकर तारीफ की थी औक पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी थी.

फिरोज खान ने दिखा दी थी पाकिस्तान को उसकी औकात
बता दें कि फिरोज खान की पाकिस्तान में इवेंट के दौरान सिंगर और एंकर फख्र ए आलम से तू तू मैं-मैं हो गई थी. इसके बाद अभिनेता ने कहा था, "मुझे भारतीय होने पर गर्व है. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है. वहां मुसलमान बहुत तरक्की कर रहे हैं. हमारे राष्ट्रपति मुसलमान हैं, प्रधानमंत्री सिख हैं. पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बना था, लेकिन देखिए मुसलमान एक-दूसरे को कैसे मार रहे हैं. मैं यहां खुद नहीं आया हूं.मुझे यहां आने के लिए आमंत्रित किया गया था. हमारी फिल्में इतनी शक्तिशाली हैं कि आपकी सरकार उन्हें लंबे समय तक रोक नहीं सकती."

फिरोज खान की पाकिस्तान में एंट्री पर लगा दिया गया था बैन
फिरोज खान के इस बयान के बाद पाकिस्तान ने काफी विवाद हो गया था. बॉलीवुड एक्टर के भरी महफिल में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाना फख्र ए आलम और कई लोगों को हजम नहीं हुआ था बाद में जनरल परवेज़ मुशर्रफ ने फिरोज खान के पाकिस्तान में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था. उन्होंने भारत में पाकिस्तानी हाईकमिश्नर को निर्देश दिया था कि एक्टर को पाकिस्तान का वीजा जारी ना किया जाए.

ये भी पढ़ें:-Raid 2 Box Office Collection Day 12: दूसरे मंडे घटी ‘रेड 2’ की कमाई, फिर भी बनने वाली है 150 करोड़ी, चाहिए बस इतने करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office Collection: संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को ‘धमाल 4’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, 'अल्फा' ने भी बढ़ाई रफ्तार, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
जापान में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई डिजास्टर
जापान में फ्लॉप हुई 'धुरंधर', 3000 करोड़ कमाने वाली फिल्म का बुरा हाल
Dhamaal 4 BO Day 3:अजय देवगन की 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, तीसरे दिन बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- कलेक्शन
इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, समंदर किनारे बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ कर किया प्रपोज, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग
इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, समंदर किनारे बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ कर किया प्रपोज

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget