एक्सप्लोरर

मेकअप को लेकर ट्रोल हो रही हैं रानू मंडल, बेटी बोलीं- उन्हें एटीट्यूड प्रॉब्लम रही है लेकिन...

इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शिकार हो चुकी हैं. ऐसे में इब उनकी बेटी ने मीडिया से बात करते हुए ट्रोलर्ल पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल कई बार अपनी हरकतों के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं. कभी फैंस के साथ बदसलूखी तो कभी अजीबोगरीब मेकअप. अब रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ साथी रॉय ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है जो सोशल मीडिया पर उनकी मां को लेकर लगातार मीम्स बनाते और ट्रोलिंग करते रहे हैं.

अभी कुछ दिनों पहले ही रानू की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उन्हें चेहरे पर भारी-भरकम मेकअप के साथ दिखाया गया था. इस तस्वीर को लेकर लोगों ने खूब ट्रोलिंग की और जमकर मीम्स बनाए. जिस ब्यूटी पार्लर ने रानू को तैयार किया था, उन्होंने उस तस्वीर के नकली होने का दावा किया.

साथी ने मीडिया को बताया, "उन्हें इस तरह से ट्रोल किया जाता है जिससे मुझे दुख होता है. यह सच है कि उनमें हमेशा से एटीट्यूड की प्रॉब्लम रही है और इस वजह से वह कई बार मुसीबतों को बुलावा भी दे चुकी हैं, लेकिन यह दुखद है कि एक इंसान को लंबे अर्से के संघर्ष के बाद सफलता मिली है और उसे इस हद तक ट्रोल किया जा रहा है."

साथी के मुताबिक, उनकी मां से रैम्प वॉक करवाने का विचार सही नहीं है.

साथी ने कहा, "क्या उन्हें रैम्प पर चलवाना जरूरी था? उन्होंने ऐसा किया ही क्यों? वह एक सिंगर हैं न कि मॉडल. लोग उनकी नकल उतार रहे हैं जो कि बेहद ही भद्दा है. मुझे नहीं लगता कि लोगों को उनके साथ ऐसा करना चाहिए. वह किसी हाई-फाई परिवार से नहीं है. वह आर्थिक दृष्टि से कमजोर एक परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उन्हें बॉलीवुड के ग्लैमर जगत के लिए खुद को तैयार करने का कभी कोई मौका ही नहीं मिला. वह सड़कों पर गाया करती थीं और अचानक उन्हें शोहरत मिल गई. उन्हें मेकओवर का या अपनी प्रतिभा को तराशने का कभी कोई अवसर नहीं मिला."

साथी ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, "मुझे पता कि हर ट्रोलिंग के पीछे कोई एक वजह होती है. मां ने हाल ही में उनके साथ सेल्फी लेने आईं एक महिला द्वारा उन्हें छूए जाने पर टोक दिया. मुझे लगता है कि उनके इस व्यवहार से लोग उनसे नाराज हैं, क्योंकि ये वही लोग हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को वायरल कर उन्हें फेमस बनाने में अपना योगदान दिया है. शायद वे अब इन्हीं ट्रोल्स और मीम्स के जरिए उन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं."

हालांकि, साथी को उम्मीद है कि चाहे कितनी भी नकारात्मकता या ट्रोलिंग क्यों न हो, लोग हमेशा रानू को उनके संगीत के लिए प्यार करेंगे और उनके गाने सुनेंगे.

ये भी पढ़ें:

डिंपल कपाड़िया की मां के अंतिम संस्कार में बेहद भावुक हुए अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना, सनी देओल भी पहुंचे

हैदराबाद गैंगरेप केस पर सलमान खान का गुस्सा, बोले- दरिंदों का खात्मा करें

PHOTOS: कार्तिक आर्यन ने दीपिका पादुकोण को एयपोर्ट पर सिखाया डांस, सामने आई दिलचस्प तस्वीरें

Spotted: करीना कपूर, शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुंबई में हुए स्पॉट, बेहद खास है तीनों का लुक

Salman Khan की फिल्म Dabangg 3 की बढ़ी मुश्किलें, देखिए क्या है पूरा मामला ? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है प्रीनप एग्रीमेंट? तलाक के बीच एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने महिलाओं से की इसे लेकर खास अपील
क्या होता है प्रीनप एग्रीमेंट? तलाक के बीच सेलिना जेटली ने महिलाओं से की खास अपील
Tuesday BO Live Updates: दोपहर 1 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 1 बजे तक 38 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
तीसरी शादी के बाद इन फिल्मों से धूम मचांएगे आमिर खान, 460 करोड़ी मूवी का सीक्वल भी शामिल
तीसरी शादी के बाद इन फिल्मों से धूम मचांएगे आमिर, 460 करोड़ी मूवी का सीक्वल भी शामिल

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget