एक्सप्लोरर

ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर पर रणधीर कपूर बोले- टेस्ट से पहले अटकलें लगाना गलत

रणधीर कपूर ने कहा, "इस तरह की सभी अटकलों का मैं खंडन करना चाहता हूं क्योंकि अभी तक किसी तरह के टेस्ट नहीं हुए हैं. न्यूयॉर्क के समायानुसार गुरुवार को उनके तमाम तरह के टेस्ट किये जाएंगे."

मुंबई: क्या ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है? क्या वो थर्ड स्टेज के कैंसर का शिकार हो गये हैं? क्या कैंसर का इलाज कराने के लिए ही वो अमेरिका गये हैं? ऋषि कपूर की तबीयत को लेकर इस तरह की अटकलों के बीच एबीपी न्यूज़ ने ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर से संपर्क किया. रणधीर कपूर ने ऋषि कपूर की तबीयत को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर सफ़ाई देते हुए कहा, "ऋषि कपूर की तबीयत अच्छी है. उनके टेस्ट गुरुवार से शुरू होने वाले हैं. जब तक के टेस्ट नहीं हो जाते हैं, तब तक हम यकीन से कैसे कह सकते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है?"

रणधीर कपूर ने कहा, "इस तरह की सभी अटकलों का मैं खंडन करना चाहता हूं क्योंकि अभी तक किसी तरह के टेस्ट नहीं हुए हैं. न्यूयॉर्क के समायानुसार गुरुवार को उनके तमाम तरह के टेस्ट किये जाएंगे."

ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर पर रणधीर कपूर बोले- टेस्ट से पहले अटकलें लगाना गलत

रणधीर ने कहा, "ये हमारे लिए बेहद बुरा वक्त है. हाल ही में हमारी माताजी (कृष्णा राज कपूर) का निधन हुआ है. ऐसे में इस तरह की अटकलों का लगाया जाना बहुत ही बुरा है."

बता दें कि इस शनिवार को ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अमेरिका में इलाज के लिए जाने की जानकारी देते हुए लिखा था, "मैं अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर अमेरिका इलाज के लिए जा रहा हूं. मैं अपने तमाम शुभचिंतकों से गुजारिश करूंगा कि वो किसी तरह की अटकलें न लगायें. 45 सालों से ज्यादा वक्त तक फिल्मों में काम करते हुए मेरा शरीर कई तरह के उतार-चढ़ावों से गुजरा है. आपके प्यार और शुभेच्छाओं के सहारे मैं जल्द वापस लौटूंगा."

बता दें कि सोमवार को ऋषि कपूर की मां कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया था और इलाज के लिए अमेरिका में होने के चलते ऋषि कपूर अंत्येष्टी के मौके पर मौजूद नहीं थे. उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर के भी इस वक्त ऋषि कपूर के साथ अमेरिका में होने की खबर है. ऐसे में नीतू और रणबीर भी अंत्येष्टी के मौके पर नहीं दिखाई दिये थे.

यह भी पढ़ें-

तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आए आयुष्मान खुराना, बोले- उन्हें ट्रोल करने वालों को बैन कर देना चाहिए

गांधी जयंती पर वरुण-अनुष्का की ‘सुई धागा’ ने की जमकर कमाई, ‘पटाखा’ ने भी पकड़ी रफ्तार

तनुश्री दत्ता यौन शोषण मामले का शक्ति कपूर ने उड़ाया मजाक, कहा- 10 साल पहले मैं बच्चा था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget