एक्सप्लोरर

एक्टर रणदीप हुड्डा की शादी में क्या है 'महाभारत' कनेक्शन? अर्जुन और चित्रांगदा के ब्याह की क्यों हो रही चर्चा? जानें पूरी कहानी

Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी का महाभारत से खास कनेक्शन है. आज हम आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं.

Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) आज यानी 29 नवंबर को लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे. कुछ दिनों पहले कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया था. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में रणदीप और लिन ने वेडिंग वेन्यू से लेकर वेडिंग डेट तक बताई थी. उसी समय से 'महाभारत' के अर्जुन और चित्रांगदा की शादी की खूब चर्चा हो रही है. आइये बताते हैं कि आखिर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी का 'महाभारत' से क्या कनेक्शन है.

'महाभारत' से कपल की वेडिंग का खास कनेक्शन
हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा और मणिपुर की लिन लैशराम ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'महाभारत की तर्ज पर जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी. वहीं पर हम भी दोस्तों और परिवार के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं. हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को इम्फाल, मणिपुर में होगी. इसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन होगा. हम इस जर्नी के लिए तैयार हैं. हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं, जिसके लिए हम ताउम्र ऋणी और आभारी रहेंगे. लिन और रणदीप.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

क्यों हो रही है अर्जुन-चित्रांगदा की शादी की चर्चा?
अब आपको बताते हैं कि रणदीप और लिन की शादी का महाभारत से कनेक्शन है. पौराणिक प्रेम कथाओं में अर्जुन और चित्रांगदा के बीच प्रेम संबंध और शादी काफी चर्चा में रही है. इंद्रप्रस्थ में युधिष्ठिर का राज्याभिषेक होने के बाद अर्जुन कई राज्यों की यात्रा पर निकले थे. उनका मकसद सभी राज्यों से अपनी मित्रता स्थापित करना था.

इस कड़ी में वह पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर पहुंचते हैं. वहां उनकी राजकुमारी चित्रांगदा से मुलाकात होती है. चित्रांगदा राजा चित्रवाहन की बेटी थीं. अर्जुन चित्रांगदा को देखते हुए मोहित हो गए थे और उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था. इसके बाद राजा चित्रवाहन की मर्जी से अर्जुन और चित्रांगदा की शादी हो जाती है. इसी तर्ज पर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने भी मणिपुर में शादी करने का फैसला किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by पाल सिंह (@iampallsingh)

रणदीप-लिन आज सात फेरे लेकर बन जाएंगे पति-पत्नी 
रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम  (Lin Laishram) के प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो गए हैं. कई फोटोज़ सामने आई हैं, जिसमें कपल अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ नजर आ रहा है. आज रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम सात फेरे लेकर पति-पत्नी बन जाएंगे. दोनों की उम्र में 10 साल का फासला बताया जा रहा है. शादी के बाद कपल मुंबई में अपने करीबियों और दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेगा.

यह भी पढ़ें- 48 साल पहले... सिर्फ 25 लाख में बनी इस फिल्म ने मचा दिया था हंगामा, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी 20 गुना ज्यादा कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'ओह माय डॉग' भी हुई फेल, जानें- 'जना नायकन'-'धमाल 4' का कलेक्शन
मंडे को 'स्पाइडर मैन' का बिगड़ा खेल, 'जना नायकन'-'धमाल 4' का भी हुआ बंटाधार, जानें- कलेक्शन
Spider Man BO Day 12: दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई, जानें- 450 करोड़ से रह गई कितनी दूर
दूसरे मंडे 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
कभी नौकरी करती थीं जैकलीन फर्नांडीज, अब करोड़ों में हैं दौलत, अक्षय-सलमान संग दीं हिट फिल्में
जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा अपना घर, अंडरवर्ल्ड के लोगों को देते थे गालियां, जानें सुनील शेट्टी के दिलचस्प किस्से
अंडरवर्ल्ड के लोगों को गालियां देते थे सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ के पिता के लिए छोड़ा था अपना घर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget