एक्सप्लोरर

48 साल पहले... सिर्फ 25 लाख में बनी इस फिल्म ने मचा दिया था हंगामा, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी 20 गुना ज्यादा कमाई

Jai Santoshi Maa Box Office: साल 1975 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसकी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया था. कमाल की बात ये है कि इसमें कोई सुपरस्टार नहीं था.

Jai Santoshi Maa Box Office: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसने कमाई के मामले में 48 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. कमाल की बात है कि फिल्म में कोई बड़ा हीरो नहीं था और ना ही इसे बिग बजट में बनाया गया था, लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया था. यहां तक कि बहुत कम बजट में बनी फिल्म ने अमिताभ बच्चन की मूवी को भी बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया था. उस मूवी का नाम है 'जय संतोषी मां' (Jai Santoshi Maa). 

बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहा साल 1975
1975 एक ऐसा साल रहा है, जो बॉलीवुड के लिए बेहद शानदार साबित हुआ था. 'शोले', 'दीवार', 'संन्यासी' और 'धर्मात्मा' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं. लेकिन जैसे ही 'जय संतोषी मां' फिल्म रिलीज हुई तो सबके होश उड़ गए थे. ये माता संतोषी पर बनी एक धार्मिक फिल्म थी जिसमें आशीष कुमार, भरत भूषण और अनीता गुहा जैसे सितारों ने काम किया था. 'जय संतोषी मां' को बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म कहा जाता है.


48 साल पहले... सिर्फ 25 लाख में बनी इस फिल्म ने मचा दिया था हंगामा, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी 20 गुना ज्यादा कमाई

25 लाख रुपये की लागत में बनी थी फिल्म
'जय संतोषी मां' फिल्म 30 मई, 1975 को रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन विजय शर्मा ने किया था. मूवी के लिए उषा मंगेशकर ने महेंद्र कपूर के साथ मिलकर भक्ति गाने गाए थे. मशहूर कवि प्रदीप ने गानों के लिरिक्स लिखे थे. कमाल की बात ये है कि इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने सिर्फ 25 लाख रुपये खर्च किए थे और कमाई कई गुना ज्यादा हुई थी.

मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर छापे थे 5 करोड़ 
रिलीज के बाद 'जय संतोषी मां' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल फिल्म साबित हुई. ऑडियंस ने इस मूवी पर अपना जमकर प्यार लुटाया था. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जिससे हिसाब लगाया जा सकता है कि इसने मेकर्स को 20 गुना ज्यादा पैसा कमाकर लैटाया था. 

अमिताभ बच्चन की 'दीवार' को चटा दी थी धूल
'जय संतोषी मां' (Jai Santoshi Maa) साल 1975 की दूसरी हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म साबित हुई थी. पहले नंबर पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की फिल्म 'शोले' (Sholay) थी और दूसरे नंबर पर 'जय संतोषी मां' ने कब्जा कर लिया था. हैरानी की बात ये है कि 'जय संतोषी मां' ने कमाई के मामले में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' को भी पीछे छोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें- फोटो में दिख रहा ये बच्चा बन गया है हैंडसम स्टार, हीरो से लेकर विलेन तक, हर किरदार में बिखेर चुका है जलवा, पहचाना क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 7 बजे तक 26 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 7 बजे तक 26 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Saturday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने 'वेलकम टू द जंगल'-'अल्फा' का बिगाड़ा खेल, साउथ पर भी पड़ी भारी, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने 'वेलकम टू द जंगल'-'अल्फा' का बिगाड़ा खेल, साउथ पर भी पड़ी भारी, जानें कलेक्शन
श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत
श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत
'खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल...' अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget