एक्सप्लोरर

Ranbir Kapoor को आखिर क्यों है नंबर 8 से इतना लगाव, मां नीतू कपूर से है इसका कनेक्शन

Ranbir Kapoor Lucky Number: रणबीर कपूर ने खुलासा किया है कि उनका और आलिया भट्ट का पसंदीदा नंबर - 8 है. अभिनेता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आखिर उन्हें 8 नंबर से इतना लगाव क्यों है.

Ranbir Kapoor Loves For Number 8: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेगनेंसी की खबर का ऐलान किया था. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं. अप्रैल में दोनों शादी के बंधन में बंधे और शादी के फौरन बाद दोनों अपने काम में व्यस्त हो गए. आलिया भट्ट जहां अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए लंदन चली गईं तो वहीं रणबीर कपूर भी 22 जुलाई को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन में जुट गए. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुई था. ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर ने फिल्म और अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज का खुलासा किया. वहीं उन्होंने बताया कि आखिर नंबर 8 से उनका लगाव काफी ज्यादा क्यों है.

रणबीर कपूर को क्यों है नंबर 8 से इतना लगाव:

अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में, रणबीर ने अपने पसंदीदा नंबर '8' के महत्व के बारे में बात की और साथ ही ये भी कहा कि वो और आलिया अपनी कलाई पर नंबर 8 का टैटू बनवाने के बारे में सोच रहे थे. आलिया भट्ट ने अपनी शादी में किए गए ब्राइडल लुक में काफी जगह पर नंबर 8 का इस्तेमाल किया था. महंगी डिजाइन के अलावा कलीरें और मंगलसूत्र में भी नंबर 8 की झलक देखने को मिली. उनके चूड़े के सेट में भी सिर्फ 8 चूड़ियों ही थीं. 

आलिया भट्ट के साथ रणबीर बनवाएंगे 8 नंबर का टैटू:

रणबीर कपूर ने अपने इस इंटरव्यू में बताया, 'इसका कोई कारण नहीं है, ना ही कोई अंधविश्वास है. मेरी मां का जन्मदिन आठ (जुलाई) को है और ये सिर्फ एक नंबर है जिसे मैं अपने साथ जोड़कर देखता हूं. मुझे पता है कि मुझे ये पसंद है. वो जैसा दिखता है मुझे काफी प्रभावित करता है. '

रणबीर कपूर ने आगे कहा, 'आलिया भट्ट का भी पसंदीदा नंबर 8 है और हम इस नंबर का टैटू बनवाने का प्लान कर रहे हैं. मेरी सभी कार का नंबर आठ से है. मेरी फुटबॉल जर्सी आठ नंबर की है और मैं इस नंबर को अपने लिए भाग्यशाली मानता हूं. ये भी मेरे लिए खुशनसीबी की बात है कि आलिया का भी लकी नंबर 8 है.' 

आपको बता दें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' हैं जिसमें संजय दत्त (Sanjay Dutt) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) भी नजर आएंगी. ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. 2018 में आई फिल्म 'संजू' के बाद रणबीर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनकी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' हैं जिसमें आलिया भट्ट संग उनकी ऑनलाइन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी हैं नजर आएंगे. ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 ये भी पढ़ें:

Amitabh Bachchan Journey: कभी किसी ने कहा ऊंट जैसा लंबा तो कभी किसी ने किया आवाज की वजह से रिजेक्ट, फिर इस तरह बिग बी बने शहंशाह

Salaar: प्रभास की फिल्म ‘सालार’ के लिए फैंस को करना पड़ेगा और इंतजार, मेकर्स ने इस कारण बीच में ही रोकी शूटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget