एक्सप्लोरर

Ranbir Kapoor को डेब्यू से पहले Aamir Khan ने दी थी ये सलाह, अब एक्टर को पछतावा 'क्यों नहीं मानी बात'

Ranbir On Aamir's Advice: रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में जुटे हैं. इस दौरान वह कई पुराने किस्से फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. अब उन्होंने आमिर खान से मिली एक सलाह का जिक्र किया है.

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म का वह जोर-शोर से इन दिनों प्रमोशन कर रहे हैं. मीडिया से इंटरेक्शन के दौरान उन्हें अपने शुरुआती करियर से जुड़े कई किस्से शेयर करते देखा गया. अब उन्होंने आमिर खान से मिली एक सलाह का खुलासा किया है.

दरअसल, हाल ही में फिल्म शमशेरा (Shamshera) के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने यूट्यूबर प्राजक्ता कोली के साथ बातचीत के दौरान बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान की दी हुई एक सलाह का जिक्र किया. रणबीर के मुताबिक, आमिर खान (Aamir Khan) ने उनसे कहा था 'एक्टर बनने से पहले, अपने बैग पैक करें और पूरे भारत की यात्रा करें. ट्रेन से यात्रा करें और छोटे शहरों में जाएं. आमिर ने आगे कहा था, 'हममें से ज्यादातर जो अमीरी में पले-बढ़े हैं. अपने देश और इसकी संस्कृति से वाकिफ नहीं हैं'. इस पर रणबीर का कहना था कि यह बहुत अच्छी सलाह थी, जो वह मुझे देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैंने इसे नहीं माना, क्योंकि तब मैंने सोचा कि यह क्या बोल रहे हैं'.बताते चलें कि आमिर ने रणबीर को यह एडवाइस उनके एक्टिंग डेब्यू से पहले दी थी.

संजय दत्त ने दी थी एक्शन फिल्मों की सलाह
पिछले दिनों रणबीर कपूर ने संजय दत्त को अपने लिए सबसे बड़ा मोटीवेटर बताया था. उनके मुताबिक, संजय उन्हें करियर में हर दिन कुछ बेहतर करने की हिम्मत और एक्शन फिल्मों का रुख करने कहा करते थे. रणबीर ने उन्हें अपने पिता का दर्जा देकर अपने लिए बैक बोन कहा था.

बात करें फिल्म शमशेरा की तो रणबीर इस फिल्म के जरिए 4 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनका डबल रोल होने वाला है शमशेरा और बल्ली का. रणबीर के अलावा फिल्म में वाणी कपूर और संजय दत्त नजर आएंगे. वहीं यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra Pics: प्रियंका चोपड़ा ने मालती के साथ सेलिब्रेट किया पहला बर्थडे, मां-बेटी की क्यूट फोटो आई सामने

Shamshera: संजय दत्त ने 'शमशेरा' की शूटिंग के दौरान लड़ी थी कैंसर की लड़ाई, डायरेक्टर करण ने बताया 'सुपरमैन'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80 दिनों के बाद भी पहले दिन से ज्यादा कमा रही 'हनुमान अंश', हैरान कर देगा कलेक्शन
80 दिनों के बाद भी पहले दिन से ज्यादा कमा रही 'हनुमान अंश', जानें कलेक्शन
'प्रताप' का धांसू ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध का दिखा एक्शन अवतार
'प्रताप' का धांसू ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध का दिखा एक्शन अवतार
'रामायण' की 'सीता' बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को कैसे किया तैयार? बोलीं- 'दिमाग नहीं लगाना चाहती'
'रामायण' की 'सीता' बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को कैसे किया तैयार? बोलीं- 'दिमाग नहीं....'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget