एक्सप्लोरर

जब हॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस ने Ranbir Kapoor को गुस्से में कहा था ‘Get Lost’, जानिए क्या था पूरा मामला

Ranbir Kapoor Natalie Portman Story: यह किस्‍सा खुद रणबीर कपूर ने शेयर किया था. तब वह न्‍यूयॉर्क में थे और अपने होटल की ओर भाग रहे थे. तभी रास्‍ते में हॉलीवुड की यह खूबसूरत एक्‍ट्रेस सामने से गुजरी.

When Ranbir Kapoor Met Natalie Portman: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को यूं ही चॉकलेटी ब्‍वॉय नहीं कहा जाता. किसी भी हसीना का दिल चुराने के लिए उनकी एक मुस्‍कान ही काफी है. उनके रोमांस के चर्चे तो हर किसी ने सुने ही हैं. अब भले ही वह आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के हमसफर बन चुके हों, मगर इससे उनके चाहने वालों की लिस्‍ट पर कोई असर नहीं पड़ा है. 

हालांकि रणबीर को लेकर एक दिलचस्‍प वाकया सामने आया है, जिसको लेकर एक पल को आपको यकीन नहीं होगा. उन जैसे हैंडसम हीरो को कोई भला कैसे ‘ना’ कह सकता है, मगर ऐसा हुआ है. खुद रणबीर ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में इसका खुलासा किया था. यह दिलचस्‍प वाकया अब चर्चा में है. 

नताली पोर्टमैन से जुड़ा है रणबीर कपूर का ये किस्‍सा

यह पूरा वाकया हॉलीवुड की पॉपुलर एक्‍ट्रेस नताली पोर्टमैन (Natalie Portman) से जुड़ा हुआ है, जिसके साथ रणबीर ने एक फोटो के लिए रिक्‍वेस्‍ट किया था. अब इस पर क्‍या रिएक्‍शन आया था, ये ही असली कहानी है. उस समय रणबीर उतने पॉपुलर नहीं थे. 

रणबीर ने बताया था, ‘’मैं न्‍यूयॉर्क की सड़क पर चल रहा था. मैं भाग रहा था एक्‍चुअली. मुझे बहुत जोर की बाथरूम आ रही थी. मैं भाग रहा था होटल की तरफ और वो फोन पर बातें करते हुए ऐसे गुजर रही थी. नजर मिली तो मैंने सोचा, ‘यार, ये तो नताली पोर्टमैन है.’ तो मैं घूम के भाग के आया और कहा, एक फोटो, एक फोटो.’’ 


जब हॉलीवुड की इस टॉप एक्ट्रेस ने Ranbir Kapoor को गुस्से में कहा था ‘Get Lost’, जानिए क्या था पूरा मामला

अब एक्‍साइटमेंट में रणबीर ने ध्‍यान नहीं दिया कि उस वक्‍त नताली फोन पर रो रही थीं. वह गुस्‍से में रणबीर की तरफ मुड़ीं और कहा, ‘गेट लॉस्‍ट, आई से!’’ 

अब रणबीर (Ranbir Kapoor) को उस वक्‍त कैसा लगा होगा, इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं. यह उनका ‘फैन ब्‍वॉय मोमेंट’ था, जो खराब हो चुका था. खैर, रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्‍म ‘शमशेरा’ (Shamshera) थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और उसे अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है. वहीं उनकी अगली फिल्‍म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) भी खूब चर्चा में है, जिसमें वह पहली बार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ नजर आएंगे. दोनों पर्सनल लाइफ में पैरेंट्स बनने को लेकर भी बेहद एक्‍साइटेड हैं.

यह भी पढ़ें: Darlings: Ranbir Kapoor ने देखी पत्नी Alia Bhatt की डार्लिंग्स, फिल्म को लेकर दिया ये रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget