एक्सप्लोरर

Prabhas की Adipurush पर भड़के रामानंद सागर के बेटे, कहा- मेकर्स ने तो फैक्ट्स के साथ ही अनर्थ कर डाला

Ramanand Sagar Son Prem Sagar Furious On Adipurush Makers: आदिपुरुष की रिलीज के साथ ही देश भर में इस फिल्म के खिलाफ विरोध शुरू हुआ है. इस फिल्म पर अब रामानंद सागर के बेटे ने भी कमेंट कर दिया है.

Ramanand Sagar Son Comment On Adipurush: रामायण का नाम जब भी जहन में आता है तो रामानंद सागर की बनाई टीवी सीरीज ही आंखों के आगे आती है. उन्होंने इस सीरियल को इतने धैर्य और जज्बे के साथ बनाया था कि आज तक इस शो की छोटी छोटी क्लिप्स इंस्टाग्राम और तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर यूथ द्वारा वायरल की जाती हैं.

600 करोड़ की आदिपुरुष को लेकर थे बड़े बड़े ख्याल 

अब प्रभास की आदिपुरुष को लेकर कयास लगे थे कि ये फिल्म एक एग्जांपल सेट करेगी और कथित रूप से 600 करोड़ की लागत से बनी फिल्म कुछ अलग कमाल करते दिखाएगी. ऐसे में  रिलीज के बाद से जो भी इस फिल्म को थिएटर्स से देख कर वापस आ रहा है अपना हाथ माथे पर धरे दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया पर फिल्म आदिपुरुष की काफी निंदा की जा रही है. फिल्म के डायलॉग्स से लेकर सीन्स और कपड़ों पर लोग आपत्ति जता रहे हैं. ऐसे में रामायण बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे ने भी प्रभास की फिल्म आदिपुरुष पर कमेंट किया है.

आदिपुरुष को सोशल मीडिया पर मिल रही हेट, क्या बोले रामानंद सागर के बेटे

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं, वहीं प्रेम सागर ने भी इस फिल्म को लेकर मेकर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. हिंदुस्ताव लाइव के मुताबिक प्रेम सागर ने कहा कि उनके पिता ने भी रामायण बनाने के लिए कुछ लिबर्टीज ली थीं, ताकि टीवी पर वो अच्छा लगे. लेकिन इन्होंने तो फैक्ट्स के साथ ही अनर्थ कर डाला.

हनुमान जी के डायलॉग पर प्रेम सागर ने किया रिएक्ट

उन्होंने बताया कि फिल्म फिलहाल उन्होंने नहीं देखी है, लेकिन जिस तरह से हनुमान जी के डायलॉग्स  हैं- 'तेल तेरे बाप का, कपड़े तेरे बाप के और जलेगी भी तेरे बाप की. 'इस पर प्रेम हंसते हैं और बोलते हैं- ओम राउत ने मार्वल्स बनाने की कोशिश की. पापा जी ने भी क्रिएटिव लिबर्टीज ली थीं लेकिन वे रामायण के श्रीराम को बहुत अच्छे से समझते थे. उन्होंने कई स्क्रिप्चर पढ़े हैं और फिर कुछ बदलावों के साथ सीरीज को पेश किया था लेकिन फैक्ट्स के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की थी.

प्रेम ने आगे कहा- 'मेकर्स को ये फिल्म ब्रीच कैंडी या कोलाबा में दिखानी चाहिए. इसे वर्ल्डवाइड मत दिखाओ, लोगों के सेंटिमेंट्स को हर्ट मत करो. एकनाथ और कृतिवसी ने भी रामायण बनाई थीं लेकिन उन्होंने कॉन्टेंट चेंज नहीं किया था, उन्होंने रंगों को बदला था, भाषा बदली थी लेकिन फैक्ट्स नहीं बदले थे.'

ये भी पढ़ें : प्रभास की आदिपुरुष से खफा Dipika Chikhlia के फैंस! बोले- नारंगी साड़ी पहन बिंदी लगा एक्टिंग तो कर लोगे पर नहीं बन पाओगे रामानंद सागर की 'सीता' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे को फिर 'पेद्दी' का बजा डंका, धीमी पड़ी 'है जवानी...' की रफ्तार, जानें- 'बंदर' सहित बाकी फिल्मों का हाल
मंडे को फिर 'पेद्दी' का बजा डंका, धीमी पड़ी 'है जवानी...' की रफ्तार, जानें- 'बंदर' का कलेक्शन
Peddi: राम चरण की ‘पेद्दी’ अब हिंदी में भी मचाएगी धमाल? मेकर्स ने निकाल दिया ये बंपर ऑफर
राम चरण की ‘पेद्दी’ अब हिंदी में भी मचाएगी धमाल? मेकर्स ने निकाल दिया ये बंपर ऑफर
Bandar Box Office: बॉबी देओल की 'बंदर' को मिली तारीफें हजार, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर क्यों रही बेकार? ये हैं 5 बड़ी वजहें
तारीफें बहुत हुईं पर टिकट नहीं बिके, जानें क्यों फ्लॉप हो गई बॉबी देओल की 'बंदर'
ऑडिशन लेने वाला उस लायक है? 'पंचायत' एक्टर रघुबीर यादव ने कभी नहीं दिया ऑडिशन, इस शर्त पर करते हैं काम
'मैंने कभी ऑडिशन नहीं दिया...' 'पंचायत' फेम रघुबीर यादव ने क्यों कहा ऐसा?

वीडियोज

Babla Kochhar ने खोले career के अनसुने राज, बताया कैसे मिला Acting में दूसरा मौका
Khan Sir Controversy: What happened inside the courtroom today regarding Khan Sir's case? | Patna Coaching Firing
Iran-US-Israel War Update: हूती विद्रोहियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला | Trump| Middle East Crisis
Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत की अपील पर ओमान ने तुंरत लिया बड़ा एक्शन, ऐसे बचाई इंडियंस की जान
समंदर में भारतीय जहाज पर हमला, भारत की अपील पर ओमान ने तुंरत लिया बड़ा एक्शन, ऐसे बचाई इंडियंस की जान
'आपका गैंग एकदम्मे नंगई पर उतारू हो चुका...', ओम प्रकाश राजभर की ये बात अखिलेश को नहीं आएगी पसंद
'आपका गैंग एकदम्मे नंगई पर उतारू हो चुका...', ओम प्रकाश राजभर की ये बात अखिलेश को नहीं आएगी पसंद
'बाप को मारकर लाश के टुकड़े बाल्टियों में भरे', सूली पर लटकाए जाएंगे कलयुगी बेटा-बेटी, मां को भी उम्रकैद
'बाप को मारकर लाश के टुकड़े बाल्टियों में भरे', सूली पर लटकाए जाएंगे कलयुगी बेटा-बेटी, मां को भी उम्रकैद
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
क्या अभिषेक शर्मा कर रहे हैं माहिरा शर्मा को डेट? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से चर्चाएं तेज
Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
ईरान-इजरायल में छिड़ी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले - 'अगले दो हफ्तों में...'
ईरान-इजरायल में छिड़ी जंग के बीच ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले - 'अगले दो हफ्तों में...'
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में खान सर को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर सुनाया फैसला
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में खान सर को बड़ी राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर सुनाया फैसला
NCC Maharashtra PM Internship: एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
एनसीसी कैडेट्स के लिए नौकरी का बड़ा मौका, मुंबई-पुणे में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
Embed widget