एक्सप्लोरर

हिंदी सिनेमा के गुमनाम हीरो हैं रामकृष्ण शिंदे, अपने संगीत से बैले नृत्य को दी है अमर पहचान

Ram Krishna Shinde Death Anniversary: रामकृष्ण शिंदे की गिनती उन गुमनाम हीरो की लिस्ट में होती है जिन्होंने संगीत के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. संगीतकार के पुण्यतिथि पर जानें ये बातें .

1985 का साल, जब हिन्दी सिनेमा एक चमकते सितारे को हमेशा के लिए खो चुका था. एक ऐसा संगीतकार जिसने अपने संगीत से सिर्फ फिल्मों को नहीं, बल्कि भारतीय बैले को भी नई पहचान दी. हम बात कर रहे हैं रामकृष्ण शिंदे की. एक ऐसा नाम, जो पर्दे के पीछे रहकर भी लाखों दिलों में अपनी धुनों के जरिए गूंजता रहा. उनकी कहानी सिर्फ एक संगीतकार की नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार की है, जिसने तमाम संघर्षों के बावजूद अपनी कला को कभी मुरझाने नहीं दिया.

परिवार से छिप कर संगीत सीखते थे राम कृष्ण शिंदे 
1918 में 'रामनवमी' के दिन पश्चिमी महाराष्ट्र के मालवण में एक साधारण मराठा परिवार में जन्मे रामकृष्ण के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया और परिवार की जिम्मेदारी उनके मामा और मौसी पर आ गई. वे सब मुंबई के नानाचौक इलाके में रहने आ गए, जहां रामकृष्ण का बचपन मुंबई की गलियों में बीता.

परिवार में संगीत की कोई पृष्ठभूमि नहीं थी, फिर भी इस बच्चे के मन में सुरों की दुनिया ने घर कर लिया था. उन्होंने घर से छिपकर पंडित सीताराम पंत मोदी से गायन और पंडित माधव कुलकर्णी से सितार की शिक्षा लेनी शुरू की. उन दिनों मेलों और नुमाइशों में होने वाले संगीत कार्यक्रमों में वे अक्सर हिस्सा लेते थे. इन्हीं कार्यक्रमों में एक और उभरती हुई प्रतिभा उनके साथ मंच साझा करती थी जो बाद में 'स्वर कोकिला' के नाम से मशहूर हुईं और वो हैं लता मंगेशकर.

नौकरी छोड़ पूरा जीवन संगीत को समर्पित कर दिया 
परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, युवा रामकृष्ण ने मुंबई की परेल स्थित डॉन मिल्स में नौकरी शुरू कर दी. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. उनकी धुनें उन्हें मशीनों के शोर से दूर, सुरों की दुनिया में खींच रही थीं. साल 1944 में उनका विवाह नलिनी से हुआ. इसी दौरान वे तबला वादक रमाकांत पार्सेकर और नृत्य-निर्देशक पार्वती कुमार कांबली के संपर्क में आए.


उनके भीतर की कला ने उन्हें यह निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया कि अब वह केवल संगीत के लिए जिएंगे. उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और अपना पूरा जीवन संगीत को समर्पित कर दिया. यह एक बड़ा कदम था, जिसमें जोखिम भी था, लेकिन उनकी कला पर उनका भरोसा चट्टान की तरह मजबूत था.
हिंदी सिनेमा के गुमनाम हीरो हैं रामकृष्ण शिंदे, अपने संगीत से बैले नृत्य को दी है अमर पहचान

बैले संगीत के बेताज बादशाह बन गए रामकृष्ण शिंदे
रामकृष्ण शिंदे का करियर सिर्फ हिन्दी सिनेमा तक ही सीमित नहीं था, बल्कि भारतीय बैले के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय था. इंडियन नेशनल थिएटर (आईएनटी) के लिए उन्होंने जो बैले-नृत्य संगीत तैयार किए, उससे उन्हें प्रसिद्धि मिली. उनका नाम बैले संगीत का पर्याय बन गया था. उन्होंने अपने जीवनकाल में कुल 27 बैले नृत्यों का संगीत संयोजन किया, जिसने उन्हें इस विधा का बेताज बादशाह बना दिया. उनके संगीत में एक खास जादू था, जो नर्तकों की हर भावना को सुरों में पिरो देता था.


उनकी कर्णप्रिय धुनों का जादू जल्द ही फिल्मी दुनिया तक पहुंच गया. उन्हें 1947 में बनी फिल्म 'मैनेजर' में संगीत देने का मौका मिला. यह फिल्म 'तिवारी प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनी थी और इसके निर्देशक आईपी तिवारी थे. इसी फिल्म से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ. उसी साल उन्हें एक और फिल्म 'बिहारी' में भी संगीत देने का अवसर मिला. हालांकि, इस फिल्म में वे अकेले संगीतकार नहीं थे, नरेश भट्टाचार्य भी उनके साथ थे.
हिंदी सिनेमा के गुमनाम हीरो हैं रामकृष्ण शिंदे, अपने संगीत से बैले नृत्य को दी है अमर पहचान

सक्सेस के शिखर पर पहुंचकर दुनिया को कहा अलविदा 
रामकृष्ण शिंदे ने 1966 में मराठी फिल्म 'तोचि साधू ओलाखावा' और 1970 में 'आई आहे शेतात' जैसी मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया, जिनका निर्माण भी उन्होंने ही किया था. फिल्मों की सफलता से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण उनके लिए संगीत की गुणवत्ता थी. उनकी बनाई धुनें आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसती हैं.रामकृष्ण शिंदे का नाम भले ही बड़ी व्यावसायिक सफलताओं से न जुड़ा हो, लेकिन उनकी कला ने कई फिल्मों को एक विशेष पहचान दी. मैनेजर (1947), बिहारी, किसकी जीत, गौना, खौफनाक जंगल, पुलिस स्टेशन और कैप्टन इंडिया प्रमुख फिल्मों की लिस्ट है, जिसके लिए उन्होंने संगीत तैयार किया.


14 सितंबर, 1985 को उनका निधन हो गया. तब तक वे 67 वर्ष की आयु में भी अपनी रचनात्मकता के शिखर पर थे. उस समय वे दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, जिसमें राजा ढाले के बैले 'चाण्डालिका' और दूरदर्शन के लिए अजित सिन्हा के बैले 'ऋतुचक्र' शामिल था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha BO Collection Day 3: 'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड
'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 5 फिल्मों के उड़ा दिए छक्के
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Alpha Box office Collection Day 3: 34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget