एक्सप्लोरर

Krrish 4: राकेश रोशन के पास ऋतिक की कृष 4 के लिए नहीं है ज्यादा बजट, बोले- इतने पैसे होते नहीं...

Hrithik Roshan Krrish 4: राकेश रोशन ने फिल्म कृष 4 को लेकर रिएक्ट किया है. राकेश रोशन ने कहा कि उनके पास फिल्म के लिए बजट नहीं है.

Hrithik Roshan Krrish 4: कृष बॉलीवुड की मोस्ट सक्सेसफुल फ्रैंचाइजी है. फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं. फिल्म को राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था. कृष के 3 पार्ट आ चुके हैं. अब चौथे पार्ट को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया था. अब राकेश रोशन ने फिल्म के बड़े स्केल को लेकर कंसर्न जताया है. उन्होंने बताया कि फिल्म का बजट बहुत ज्यादा है. 

कृष 3 को लेकर क्या बोले राकेश रोशन?

Gaana के साथ इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कहा, 'काफी साल से इंतजार कर रहे हैं लेकिन मेरी बजटिंग नहीं हो रही है. पिक्चर का स्केल बड़ा है. स्केल छोटा करता हूं तो एक आम पिक्चर लगती है. वो दुनिया छोटी हो जाती है. आज कल जो बच्चे हैं वो सुपरहीरोज की पिक्चर्स इतनी देख चुके हैं कि उन्हें थोड़ा सा भी कुछ फॉल्ट नजर आएगा तो आलोचना करेंगे.'

आगे उन्होंने कहा, 'हम इसे लेकर बहुत सावधानी बरत रहे हैं. और हम उस पैमाने (Marvel, DC) की पिक्चर बना नहीं सकते हैं. इतने पैसे होते नहीं हैं हमारे पास. हमारा बजट हमें परमिशन नहीं देता है. हमें कहानी पर ज्यादा फोकस करना पड़ता है. हालांकि, बड़े बड़े सीक्वेंस होंगे पिक्चर में पर अगर 10 नहीं होंगे तो 2 या 3 होंगे.'

इससे पहले राकेश रोशन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा ता कि कृष 4 फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म होगी. लेकिन फिल्म का बजट कंसर्न बना हुआ है. हालांकि, राकेश रोशन ने ये सियोरिटी दी है कि फिल्म बनेगी, लेकिन थोड़ा समय लग सकता है. बता दें कि कृष का पहला पार्ट 2003 में रिलीज हुआ था. इस फिल्म का नाम कोई मिल गया था. इस फिल्म में प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन लीड रोल में थे. दूसरी फिल्म कृष 2006 में रिलीज हुई. तीसरा पार्ट कृष 3 2013 में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें- Game Changer OTT Release: ‘गेम चेंजर’ की ओटीटी रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब और कहां देख सकेंगे राम चरण की ये फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं लाइफ प्रेशर नहीं लेता दूसरों को देता हूं...', 'मातृभूमि' ट्रेलर लॉन्च में बोले सलमान खान, बताया रिलीज में क्यों हो रही देरी?
'मैं लाइफ प्रेशर नहीं लेता दूसरों को देता हूं...', 'मातृभूमि' ट्रेलर लॉन्च में बोले सलमान खान
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेजा
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने का मामला, कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेजा
Ramayana Box Office Day 2 Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'रामायण'? 6 बजे तक 89 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: दूसरे दिन शतक जड़ेगी 'रामायण'? 6 बजे तक 89 करोड़ के पार हुई कमाई
'मातृभूमि' ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान का दिखा स्वैग, काला चश्मा पहनकर छाए भाईजान
'मातृभूमि' ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान का दिखा स्वैग, काला चश्मा पहनकर छाए भाईजान

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget