एक्सप्लोरर

फिल्म मेकर राकेश भारती ने दीपिका पादुकोण की 'छपाक' पर फिर से लगाए कॉपीराइट के आरोप

राकेश भारती ने अपने वकील अशोक सरावगी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिल्म की निर्माता कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ के खिलाफ धोखाधड़ी से उनकी मूल कहानी चुराने और उसपर फिल्म बनाने का एक बार फिर से इल्जाम लगाया है.

मुंबई: 'छपाक' के मेकर्स पर अपनी कहानी चुराने और कॉपीराइट के उल्लंघन का इल्जाम लगाने वाले फिल्ममेकर और लेखक राकेश भारती छपाक पर कॉपीराइट के आरोपों को दोहराया है. राकेश भारती ने अपने वकील अशोक सरावगी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिल्म की निर्माता कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ के खिलाफ धोखाधड़ी से उनकी मूल कहानी चुराने और उसपर फिल्म बनाने का एक बार फिर से इल्जाम लगाया है.

उल्लेखनीय है कि एबीपी न्यूज को 3 दिन पहले दिये गये एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इस संबंध में विस्तार से बात की थी और बताया था कि किस तरह से लक्ष्मी अग्रवाल ने उन्हें फिल्म बनाने के अधिकार दिये थे और फिर फॉक्स के साथ लम्बी चली बातचीत के बावजू्द कंपनी ने उन्हें (लेखक राकेश को) दरकिनार कर दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार के साथ फिल्म बना ली. आज इन्हीं लेखक राकेश भारती और वकील अशोक सरावगी ने इस तमामों आरोपों को दोहराते हुए इस मसले के कानूनी पहलुओं पर विस्तार से बात की.

वकील ने एबीपी न्यूज़ को इस संबंध में एक खास इंटरव्यू भी दिया. गौरतलब है कि बॉम्बे हाईकोर्ट में एक दीवानी मामला तो बोरीवली कोर्ट में एक आपराधिक मामला भी दर्ज कराया है. हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 7 जनवरी को तो वहीं निचली अदालल में 9 जनवरी को सुनवाई होनी है जबकि फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज होनी है.

फिल्मकार राकेश भारती ने जल्द रिलीज होने जा रही एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल की ज़िंदगी पर बनी फिल्म 'छपाक' में अपनी लिखी कहानी को आधार बनाकर फिल्म बनाने और कॉपीराइट के उल्लंघन के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में फिल्म के निर्माताओं - फॉक्स स्टार इंडिया, अभिनेत्री/सह-निर्माता दीपिका पादुकोण, लेखिका/निर्देशक/सह-निर्माता मेघना गुलजार के खिलाफ मामला दायर किया था. इसके अलावा उन्होंने फिल्म से जुड़े तमाम लोगों के खिलाफ निचली अदालत में एक आपराधिक मामला भी दायर किया था.

राकेश भारती ने इस पूरे मसले पर एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बताया कि किस तरह से लक्ष्मी अग्रवाल और उनके पार्टनर आलोक ने 2014 खुद ही उन्हें उनपर फिल्म बनाने की सहमति दी थी, जिससे संबंधित पत्र भी उन्होंने एबीपी न्यूज़ को दिखाया. इसके बाद उन्होंने 3 साल तक कहानी/स्क्रिप्ट पर काम किया और इसी दौरान फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ से भी उनकी कहानी पर फिल्म बनाने की बातें होती रहीं. राकेश ने अपनी कहानी को 2015 में 'ब्लैक डे' टाइटल से राइटर्स असोसिएशन में भी दर्ज कराने का दावा किया और इसकी एक प्रति भी एबीपी न्यूज़ को दिखाई.

फिल्म मेकर Rakesh Bharti ने Deepika की फिल्म Chhapaak के मेकर्स लगाया ये आरोप, यहां देखिए पूरा इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget