एक्सप्लोरर

'पड़ोसन' में बिंदु का किरदार निभाने से सायरा बानो ने किया था इंकार, फिर कैसे बनी कल्ट क्लासिक

Padosan Completes 57 Years: राजश्री फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म पड़ोसन को आज 57 साल पूरे हो चुके हैं. इसके इमोशंस और कहानी आज भी लोगों के मन में जिंदा है. जानें इससे जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा

कल्ट क्लासिक फिल्म 'पड़ोसन' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की गई फिल्मों में से एक है. हास्य और रोमांस को पर्दे पर दिखाती इस फिल्म ने 57 साल पूरे कर लिए हैं.फिल्म में सायरा बानों की अदाकारी और किशोर कुमार, महमूद और सुनीत दत्त की कॉमेडी ने फैंस का दिल जीत लिया था. फिल्म को बीते साल पर्दे पर रि-रिलीज भी किया गया था और फिल्म को फर्स्ट डे रिलीज जैसा ही रिस्पांस मिला.

 57 साल पूरे होने ऐसे सेलिब्रेट की खुशी 
राजश्री फिल्म प्रोडक्शन ने फिल्म के 57 साल पूरे होने की खुशी में प्यारा सा पोस्ट डाला है और फिल्म के चार आइकॉनिक किरदार को याद किया है, जिसमें किशोर कुमार, महमूद, सुनील दत्त और सायरा बानो को शामिल किया है. फिल्म में और कई कलाकार थे, जिन्होंने फिल्म को पर्दे पर हिट कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajshri (@rajshrifilms)

कल्ट क्लासिक फिल्मों के लिस्ट में शामिल है 'पड़ोसन'
फिल्म 'पड़ोसन' की गिनती अपने समय की क्लासिक कल्ट फिल्मों में होती है. फिल्म में एक साथ चार बड़े चेहरों को शामिल किया गया. फिल्म में सुनील दत्त ने भोला तो किशोर कुमार ने विद्यापति का रोल प्ले किया. दोनों की दोस्ती पर्दे पर निखर के सामने आई कि कैसे अपने दोस्त के प्यार को सफल बनाने के लिए दूसरा दोस्त अपनी आवाज दे देता है, जबकि महमूद साहब ने मास्टर पिल्लाई बनकर भोला और विद्यापति के प्लान पर पानी फेर दिया.

फिल्म की कहानी और डायलॉग दोनों ही मजेदार हैं और शायद यही वजह रही कि फिल्म अपने समय की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही. फिल्म ने दुनिया भर में 2.8 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का बजट 1 करोड़ से भी कम था, लेकिन बेहतरीन कास्ट और पटकथा ने फैंस का दिल जीत लिया.

 'पड़ोसन' से जुड़ा ये किस्सा नहीं जानते होंगे आप 
बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि इस फिल्म में पड़ोसन 'बिंदू' का किरदार पहले सायरा बानो नहीं निभाना चाहती थीं. एक्ट्रेस की तभी शादी हुई थी और वे फिल्में छोड़कर अपने पर्सनल लाइफ पर फोकस करना चाहती थीं, लेकिन महमूद साहब के समझाने और मनाने के बाद वे फिल्म में काम करने के लिए राजी हुई थीं.

उनके लिए खास तौर पर मद्रास में फिल्म का सेट लगाया गया था. पड़ोसन की शूटिंग के बारे में बात करते हुए सायरा ने बताया था कि सेट पर शूटिंग के समय इतना मजा आता था कि कई बार ज्यादा देर तक हंसने की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ती थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
Video: अमृतसर के बाजार में आम पापड़ खरीदते दिखे सुनील शेट्टी, पत्नी माना भी आईं नजर
अमृतसर के बाजार में आम पापड़ खरीदते दिखे सुनील शेट्टी, पत्नी माना भी आईं नजर
'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण की एंट्री? आलिया भट्ट संग डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर
'ब्रह्मास्त्र 2' में दीपिका पादुकोण की एंट्री? आलिया भट्ट संग डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर
Box Office: बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी साउथ की ये फिल्म
बुधवार को भी 'आवारापन 2' का बजा डंका, साउथ फिल्म ने भी दिखाया दम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget