एक्सप्लोरर

दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही 'जेलर 2', छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कहर बरपा रही है. फिल्म छठे दिन ही 300 करोड़ के आंकड़े के करीब आ चुकी है. चलिए जानते हैं कि ये मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टर रजनीकांत 75 साल की उम्र पार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस के 'किंग' बने हुए हैं. इन दिनों अपने चाहने वालों का दिल अभिनेता फिल्म 'जेलर 2' से जीत रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. फिल्म अपनी रिलीज के छठे दिन में ही 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई. दशहरा के खास मौके पर इसने टिकट खिड़की पर तूफान ला दिया. आइए जानते हैं कि इंडिया में जेलर 2 का प्रदर्शन अपने पहले मंगलवार कितना शानदार है?

'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 (Jailer 2 Box Office Collection Day 6)

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने सिनेमाघों में दस्तक 15 अक्टूबर को दी थी. जबकि दशहरा पर यानी 20 अक्टूबर को इस तमिल फिल्म का थिएटर्स में छठवां दिन और पहला मंगलवार है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस तमिल फिल्म ने मंगलवार को अपने छठे दिन रात 9 बजे तक भारत में 39.97 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है.

300 करोड़ के करीब पहुंचा टोटल कलेक्शन

जेलर 2 ने ओपनिंग डे पर करीब 60 करोड़ रुपये का बिजेसन किया था. पहले दिन फिल्म की कमाई भारत में 59.70 करोड़ रुपये हुई. दूसरे दिन इसने 37.10 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 47.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं चौथे दिन जेलर 2 का कलेक्शन 55.85 करोड़ रुपये और पांचवे दिन अपने पहले सोमवार को 42.35 करोड़ रुपये रहा. जबकि छठे दिन की 33.43 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसकी भारत में टोटल कमाई मंगलवार को रात 9 बजे तक 282.22 करोड़ रुपये हो चुकी है.

बेहद दमदार है 'जेलर 2' की कास्ट

जेलर 2 रजनीकांत की साल 2023 में आई फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है. उनके साथ फिल्म में एस जे सूर्या, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, योगी बाबू, विजय सेतुपति, राम्या कृष्णन और सूरज वेंजरामूदु जैसे कलाकार भी हैं. जेलर 2 में ऋतिक रोशन, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिवराजकुमार जैसे दिग्गज एक्टर्स ने कैमियो भी किया है.

रजनीकांत ने चार्ज किए 110 करोड़

करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी जेलर 2 का डायरेक्शन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए रजनीकांत ने 110 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली है. विद्या बालन ने 6 करोड़, विजय सेतुपति ने 9 करोड़, राम्या ने 5 करोड़, जैकी ने 4 करोड़ और मिथुन ने साढ़े तीन करोड़ रुपये चार्ज किए.

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

80 दिनों के बाद भी पहले दिन से ज्यादा कमा रही 'हनुमान अंश', हैरान कर देगा कलेक्शन
80 दिनों के बाद भी पहले दिन से ज्यादा कमा रही 'हनुमान अंश', जानें कलेक्शन
'प्रताप' का धांसू ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध का दिखा एक्शन अवतार
'प्रताप' का धांसू ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध का दिखा एक्शन अवतार
'रामायण' की 'सीता' बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को कैसे किया तैयार? बोलीं- 'दिमाग नहीं लगाना चाहती'
'रामायण' की 'सीता' बनने के लिए साई पल्लवी ने खुद को कैसे किया तैयार? बोलीं- 'दिमाग नहीं....'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
Advertisement

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
Embed widget