एक्सप्लोरर

Raj Kundra Case: 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में EOW के सामने पेश हुए राज कुंद्रा, दर्ज हुआ बयान

Raj Kundra Case: 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आज यानि सोमवार के दिन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और एक्टर राज कुंद्रा का बयान दर्ज किया गया है.....

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंसे हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल मुंबई के एक व्यापारी के साथ 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में राज कुंद्रा को आज मुंबई पुलिस की eow ने अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था. सूत्रों के अनुसार राज कुंद्रा का बयान दर्ज कर लिया गया है. अब मामले में अगले हफ्ते उनसे पूछताछ की जा सकती है.

अगले हफ्ते फिर हो सकती है पूछताछ

हालांकि अभी इस मामले में कई और गवाहों के बयानों की जांच और पुष्टि की जानी बाकी है. EOW सूत्रों के अनुसार गवाहों के बयानों को मज़बूती से खंगालने के बाद ही पूछताछ का अगला दौर शुरू किया जाएगा. दरअसल राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर कथित तौर पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जांच चल रही है. इस मामले में कपल को मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने समन भेजा था. इसी के चलते वो आज पेश भी हुए थे.  

बिजनेस के आरोपों पर हुई कार्रवाई

बता दें बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत के आधार पर ये कार्रवाई की है. उनका आरोप है कि साल 2015 और 2023 के बीच, उन्होंने शेट्टी और कुंद्रा द्वारा प्रवर्तित बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कारोबार विस्तार के लिए 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था. हालांकि जब राज से इस मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा था कि, ‘हमने कुछ गलत नहीं किया और ना ही कभी करेंगे..’

इस फिल्म में नजर आए थे राज कुंद्रा

राज कुंद्रा बिजनेसमैन होने के साथ अब एक्टर भी बन चुके हैं. उनकी हाल ही में फिल्म ‘मेहर’ रिलीज हुई है. जिसमें वो एक्ट्रेस गीता बसरा के साथ नजर आए. फिल्म को फैंस का काफी प्यार भी मिल रहा है. वहीं शिल्पा शेट्टी को फिल्म ‘कमीने’ में देखा गया था.

ये भी पढ़ें - 

https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-know-varun-dhawan-janhvi-kapoor-to-manish-paul-sanya-malhotra-fees-3013195

 

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget