एक्सप्लोरर

 Raid 2 Box Office Collection Day 6: ‘रेड 2’ ने छठे दिन बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनी साल की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, अब निशाने पर 'जाट'

 Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन अक्षय कुमार की केसरी 2 को पछाड़ दिया है अब इसका टारगेट जाट है.

 Raid 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दा काट रही है. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज हुई तमाम लेटेस्ट फिल्मों को पछाड़ दिया है और फिलहाल ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है. वैसे फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी जबरदस्त बज क्रिएट हो गया था जिसके चलते इसकी दमदार शुरूआत हुई. तब से ये फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही है. यहां तक की वीकडेज में भी ‘रेड 2’ का डंका बज रहा है.चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 6ठे दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘रेड 2’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
‘रेड 2’ साल 2018 की ब्लॉकबस्टर ‘रेड’ का सीक्वल है. इस फिल्म से एक बार फिर अजय देवगन ने आयकर अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में कमबैक किया है. वहीं रितेश देशमुख ने फिल्म में भ्रष्ट राजनेता दादा भाई की भूमिका अदा की है. फिल्म में इन दोनों स्टार्स की जबरदस्त एक्टिंग का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. ऊपर से फिल्म के दमदार डायलॉग्स और एक्शन भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

इसी के साथ सिनेमाघरों में लगी रेट्रो, हिट 3, भूतनी, थंडरबोल्ट्स, केसरी चैप्टर 2 और जाट जैसी फिल्मों की भीड़ के बीच भी दर्शक ‘रेड 2’ को देखने के लिए थिएटर्स में खींचे चले आ रहे हैं. नतीजतन ‘रेड 2’ पर नोटों की बारिश हो रही है. ये फिल्म अपना 48 करोड़ का बजट को तीन दिन में ही निकाल चुकी थी अब तो ये मुनाफा बोटरने में जुटी हुई है. वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘रेड 2’  ने पहले दिन 19.25 करोड़ तो दूसरे दिन 12 करोड़ की कमाई की थी.
  • तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 18 करोड़ और चौथे दिन 22 करोड़ रहा.
  • वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 7.5 करोड़ कमाए.
  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के छठे दिन 6.75 करोड़ का कारोबार किया है.
  • इसी के साथ ‘रेड 2’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 85.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘रेड 2’ ने केसरी 2 को दी मात अब जाट का करेगी काम तमाम
‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है और हर दिन शानदार कमाई कर रही है. इस फिल्म ने छठे दिन 85.50 करोड़ की कमाई के साथ केसरी 2 के 81.79 करोड़ के कलेक्शन को मात दे दी है. वहीं अब ये जाट के 26 दिनों के कलेक्शन 87.61 करोड़ से महज दो करोड़ पीछे रह गई है. बुधवार को फिल्म ये आंकड़ा भी पार कर जाएगी और इसी के साथ साल 2025 की छावा (600.10 करोड़), सिकंदर (103.45 करोड़) और स्काई फोर्स (131.44 करोड़) के बाद चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी.

साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है ‘रेड 2’
वैसे फिल्म जिस रफ्तार से कारोबार कर रही है उसे देखते हुए तो लग रहा है कि ये दूसरे वीकेंड तक सिकंदर और स्काई फोर्स की भी छुट्टी कर देगी और साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं. 

ये भी पढ़ें:-क्या नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी में चल रही दिक्कतें? एक्ट्रेस ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget