एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 12: दूसरे मंडे घटी ‘रेड 2’ की कमाई, फिर भी बनने वाली है 150 करोड़ी, चाहिए बस इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection: दूसरे मंडे के ‘रेड 2’ ने पहली बार अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. हालांकि ये अब 150 करोड़ी बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है.

Raid 2 Box Office Collection Day 12: इस साल बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक  कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई. वहीं जब टिकट खिड़की तंगी से जूझ रही थी ऐसे समय में अजय देवगन ने ‘रेड 2’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी और पूरा मजमा लूट लिया. कई फिल्मों से क्लैश के बावजूद ‘रेड 2’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया और बॉक्स ऑफिस पर भी अपना दबदबा बना लिया. ये फिल्म नोटों से नहा रही है. इसी के साथ अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी पहुंच चुकी है. चलिए जानते हैं ‘रेड 2’ ने सेकेंड मंडे यानी 12वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘रेड 2’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
‘रेड 2’ के टीजर और ट्रेलर ने फिल्म को लेकर पहले ही माहौल बना दिया था और उम्मीद के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया. अजय देवगन की जबरदस्त एक्टिंग से लेकर रितेश देशमुख की शानदार परफॉर्मेंस और फिल्म के दमदार डायलॉग्स ने दर्शकों को इतना इम्प्रेस किया है कि वे सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए खींचे चले आ रहे हैं.

इसी के साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में तो खूब कमाई की ही थी और दूसरे वीकेंड पर जब भारत और पाक के बीच तनाव का माहौल चरम पर था तब भी इसने छप्परफाड़ कलेक्शन किया. अब ये दूसरे हफ्ते में पहुंच तुकी है लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा है. इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘रेड 2’ ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • फिर 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ और 10वें दिन 8.25 करोड़ की कमाई की.
  • इसके बाद 11वें दिन ‘रेड 2’ ने 11.75 करोड़ रुपये कमाए.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 12वें दिन 3.88 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘रेड 2’ का 12दिनों का कुल कलेक्शन अब 124.63 करोड़ रुपये हो गया है.

'रेड 2' बनने वाली है 150 करोड़ी फिल्म
'रेड 2' ने साल 2025 की 'सिकंदर' से लेकर 'जाट' और 'केसरी 2' सहित सभी फिल्मों को धूल चटा दी है और महज 12 दिन में ये साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. हालांकि इस फिल्म की कमाई में 12वें दिन पहली बार गिरावट दर्ज की गई है बावजूद इसके ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब शामिल होने से बस 26 करोड़ दूर रह गई है. उम्मीद है कि ये फिल्म इस हफ्ते में ये आंकड़ा पार कर जाएगी और इसी के साथ स्काई फोर्स के 131 करोड़ के कलेक्शन को मात देकर साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.

ये भी पढ़ें:-OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगी एंटरटेनमेंट की तगड़ी डोज, इन तारीखों पर मिलेगा बहुत झन्नाटेदार मसाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा', बयान पर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, बोले- अनजाने में गलती हो गई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, साढ़े 10 बजे तक किया 317 करोड़ कलेक्शन
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
थिएटर रिलीज के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे रामायण: पार्ट 1? रणबीर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget