एक्सप्लोरर

कास्टिंग काउच के खिलाफ राधिका आप्टे सहित कई अभिनेत्रियों ने की आवाज बुलंद

राधिका ने ‘बॉलीवुड्स डार्क सीक्रेट’ में बीबीसी की रजनी वैद्यनाथन को बताया, ‘‘कुछ लोगों को भगवान माना जाता है. वे इतने ताकतवर हैं कि लोगों को लगता है कि उनकी आवाज के कोई मायने ही नहीं होंगे. या लोग सोचते हैं कि यदि वे बोलेंगे तो कहीं उनका करियर ही बर्बाद न कर दिया जाए.’’

लंदन: राधिका आप्टे और ऊषा जाधव जैसे फिल्मी सितारों ने एक नई डॉक्यूमेंट्री में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न के बाबत अपनी चिंताएं जाहिर की हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि इस तरह के ज्यादातर मामलों में पीड़ित आगे आने से डरते हैं. इस हफ्ते प्रसारित होने वाली बीबीसी वर्ल्ड न्यूज की एक रिपोर्ट में राधिका और ऊषा उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में चुप्पी के चलन के बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि ऐसा शायद इसलिए होता है क्योंकि सितारों को एक तरह से पूजा जाता है.

राधिका ने ‘बॉलीवुड्स डार्क सीक्रेट’ में बीबीसी की रजनी वैद्यनाथन को बताया, ‘‘कुछ लोगों को भगवान माना जाता है. वे इतने ताकतवर हैं कि लोगों को लगता है कि उनकी आवाज के कोई मायने ही नहीं होंगे. या लोग सोचते हैं कि यदि वे बोलेंगे तो कहीं उनका करियर ही बर्बाद न कर दिया जाए.’’

हॉलीवुड में उत्पीड़न के खिलाफ शुरू किए गए ‘मी टू’ अभियान के बारे में पूछे जाने पर राधिका ने कहा, ‘‘जिस तरह से महिलाएं और पुरुष साथ आए और तय किया कि वे अब ऐसा नहीं होने देंगे, काश...वह यहां (बॉलीवुड में) भी होता.’’

वैद्यनाथन ने ऐसी अभिनेत्रियों से भी बात की जिनसे अवांछित मांगें की गईं या जिन्हें लगता है कि बॉलीवुड के ग्लैमर के पीछे एक स्याह राज छुपा है.

कई अवॉर्ड जीत चुकीं मराठी अदाकारा ऊषा ने खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में ताकतवर पुरुषों की ओर से यौन संबंध बनाने की मांग करना बहुत आम बात है. एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे बोला गया कि उन्हें जो मौका दिया जा रहा है, इसके बदले उन्हें कुछ देना होगा.

ऊषा ने कहा, ‘‘मैंने पूछा कि कुछ का मतलब क्या? मेरे पास पैसे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि नहीं, नहीं.... पैसे की बात नहीं है. बात ये है कि तुम्हें साथ सोना पड़ेगा... हो सकता है कि वो एक निर्माता हो या निर्देशक हो. दोनों ही हो सकते हैं.’’

डॉक्यूमेंट्री में 25 साल की एक ऐसी युवती का भी इंटरव्यू है जो अदाकारा बनने की चाह में अपने छोटे से गांव को छोड़ आई. इस युवती का कहना है कि कई बार उससे छेड़खानी की गई. वह पहली बार जब एक कास्टिंग एजेंट से मिली थीं, उस वक्त भी उससे छेड़खानी हुई. यह डॉक्यूमेंट्री शनिवार और रविवार को पूरी दुनिया में प्रसारित की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
पिता बिस्वजीत-रेखा के किसिंग सीन पर पल्लवी चटर्जी का बयान, बोलीं- ‘बच्चों के लिए बहुत एंबेरेसिंग होता है...’
‘बहुत एंबेरेसिंग होता है...’, बिस्वजीत-रेखा के किसिंग सीन पर बोलीं पल्लवी चटर्जी
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget