एक्सप्लोरर

Pulwama Attack: हमले के बाद शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने ठुकराया कराची जाने का न्योता

Pulwama Terror Attack : पुलवामा आतंकी हमले के बाद से देश में पाकिस्तान और आतंकियों के प्रति क्रोध है. इसी क्रम में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान के न्योते को ठुकरा दिया है.

Pulwama Terror Attack : पुलवामा आतंकी हमले के बाद से देश में पाकिस्तान और आतंकियों के प्रति क्रोध है. इसी क्रम में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान के न्योते को ठुकरा दिया है. शबाना आजमी ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद उन्होंने और उनके पति जावेद अख्तर ने कराची में आयोजित होने वाले कैफी आजमी जन्मशती समारोह में शिरकत नहीं करने का फैसला किया है. कराची कला परिषद ने दो दिन के सहमारेह में शामिल होने के लिए उन्हें पाकिस्तान आमंत्रित किया था. Pulwama Attack: शाहरुख खान ने जताई शहीद परिवारों के प्रति संवेदना, कही ये बड़ी बात शबाना ने ट्वीट किया, ‘‘जावेद अख्तर और मुझे कैफी आजमी जन्मशती समारोह में बुलाया गया था और वास्तव में हम इसका इंतजार कर रहे थे . मैं इस बात की सराहना करती हूं कि पुलवामा हमले के मद्देनजर हमारे मेजबान कराची कला परिषद ने इस समारोह को अंतिम क्षणों में रद्द करने पर सहमति जता दी है .'' उन्होंने इस हमले की निंदा की और कहा कि वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं . इसी को लेकर जावेद अख्तर ने भी ट्वीट कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान न जाने के फैसले के बारे में बताया. उन्होंने ट्वीट किया, 'कराची काउंसिल ने हमें न्योता भेजा था. मुझे और शबाना को दो दिन के लिए कराची जाना था कैफी आजमी और उनकी कविताओं पर होने वाले एक खास सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए. लेकिन हमने इसे कैंसल करने का फैसला लिया है. साल 1965 के भारत पाक युद्ध के दौरान कैफी साहब ने एक कविता लिखी थी 'और फिर कृष्णा ने अर्जुन से कहा..''. बता दें कि पुलवामा में गुरुवार को आत्मघाती हमले में शहीद 40 सीआरपीएफ जवानों में एक की पहचान राज्य के राजौरी जिले के नसीर अहमद के रूप में हुई है. जम्मू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जेसीसीआई) ने शुक्रवार को बंद व प्रदर्शन का आह्वान किया. नेशनल कांफ्रेंस, जम्मू ट्रांस्पोर्टर्स एसोसिएशन व बार एसोसिएशन ने बंद का समर्थन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget