एक्सप्लोरर

Pulwama Attack: जान्हवी कपूर को है इस बात का मलाल, कहा- दुख और गुस्से के कई कारण हैं लेकिन...

क्या आम और क्या खास, सभी लोग इस आतंकी हमले से दुखी हैं और साथ ही सरकार से इस कायराना हमले को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले में 40 जानें चली गईं और कई घायल हैं. हमले के बाद से देशभर में लोग इसके खिलाफ अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं. क्या आम और क्या खास, सभी इस आतंकी हमले से दुखी हैं और साथ ही सरकार से इस कायराना हमले को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी इस घटना पर एक पोस्ट लिखकर अपनी संवेदना व्यक्त की है.

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर पुलवामा हमले की एक तस्वीर और साथ में एक अखबार का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “दुख और गुस्से के कई कारण हैं, लेकिन जिससे मुझे सबसे ज्यादा दुख पहुंचा, वो ये है कि हमारे जवानों को खुद के लिए लड़ने का मौका तक नहीं मिला. दूसरी तस्वीर उस प्रोपेगैंडा वाले आर्टिकल की है, जो इस आतंकी हमले को आज़ादी की लड़ाई के तौर पर सेलिब्रेट कर रहा है. अपने राजनीतिक एजेंडा के लिए इस निंदनीय घटना के सच को मीडिया द्वारा तोड़ मरोड़ कर पेश किया जाना बेहद दुखद और गैर-ज़िम्मेदाराना है. इन जवानों से उनकी जान ही नहीं छीनी गई, बल्कि देश के रक्षक के तौर पर जो इज्ज़त उन्हें मिलनी चाहिए वो भी नहीं दी गई. आइए इन बहादुर जवानों और उनके परिवारों के लिए दुआएं करें.

आपको बता दें कि जान्हवी कपूर ने अपने पोस्ट में जो अखबार के आर्टिकल वाली एक तस्वीर शेयर की है, वो पाकिस्तानी अखबार द नेशन का स्क्रीनशॉट है. अखबार 'द नेशन' ने 15 फरवरी को जम्मू कश्मीर में हुए इस आतंकी हमले की खबर छापी थी. अखबार में उन्होंने खबर की हेडिंग में हमलावर को 'फ्रीडम फाइटर' लिखा था. इस पर जान्हवी कपूर ने अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है.

आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जबकि पांच अन्य घायल हैं. जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 100 किलोग्राम विस्फोटक से भरे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मारकर इस हमले को अंजाम दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोनालिसा की मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी पर बड़े पापा ने किया रिएक्ट, बोले- 'हमारी बेटी को लव जिहाद में फंसाया है'
मोनालिसा की मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी पर बड़े पापा ने किया रिएक्ट, बोले- 'हमारी बेटी को लव जिहाद में फंसाया है'
Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh सिंह का महाक्लैश, डायरेक्टर बोले- अगर शाहरुख की फिल्म होती तो सोचते
'धुरंधर 2' और 'उस्ताद भगत सिंह' का महाक्लैश, डायरेक्टर बोले- अगर शाहरुख की फिल्म होती तो सोचते
‘धुरंधर 2’ सस्ते में देखनी है? नोएडा के इस थिएटर में मिल रही सबसे कम कीमत की टिकट
‘धुरंधर 2’ सस्ते में देखनी है? नोएडा के इस थिएटर में मिल रही सबसे कम कीमत की टिकट
'अमिताभ मेरे थे, मेरे हैं, और मेरे ही रहेंगे', जया बच्चन ने जब पति के अफेयर की खबरें सुन रेखा को घर बुलाकर सुनाई थी खरी- खोटी
'अमिताभ मेरे थे, मेरे हैं, और मेरे ही रहेंगे', जया बच्चन ने जब पति के अफेयर की खबरें सुन रेखा को घर बुलाकर सुनाई थी खरी- खोटी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget