एक्सप्लोरर

लाखों दिलों को तोड़ प्रियंका चोपड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास से की सगाई, इसी साल शादी की अटकलें

प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस खास मौके पर उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई भी कर ली.

नई दिल्ली: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना कदम जमा चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से इंगेजमेंट कर ली है. ये दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 18 जुलाई को लंदन में सगाई की जिसकी किसी को भी कानोंकान भनक नहीं लगी. प्रियंका ने इसी दिन अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और साथ ही दोनों ने इस खास मौके पर सगाई भी कर ली. खबरों के मुताबिक जोनस ने न्यूयॉर्क शहर के टिफनी स्टोर से सगाई की अंगूठी खरीदी थी. पीपुल डॉट कॉम ने सूत्रों के हवाले से बताया, "दोनों बहुत खुश हैं. निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा. वह (निक) सच में प्रियंका को लेकर सीरियस हैं.'' लाखों दिलों को तोड़ प्रियंका चोपड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास से की सगाई, इसी साल शादी की अटकलें बता दें इनकी शादी की खबरें तभी आनी शुरु हो गईं जब प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले निक जोनास को साथ में लेकर भारत आईं थीं. मुंबई में प्रियंका ने निक जोनास को अपनी मां से मिलवाया. इसके बाद परिवार और इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्तों से भी प्रियंका ने निक जोनास को इंट्रोड्यूस कराया. यह भी पढ़ें- पहली नजर में 11 साल बड़ी देसी गर्ल को दिल बैठे थे निक जोनास, बेहद दिलचस्प है इनकी Love Story जल्द करेंगे शादी जल्द ही ये दोनों शादी रचाने वाले हैं. शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' को भी छोड़ दिया है. आज जैसे ही 'भारत' के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि प्रियंका ने खास वजह से ये फिल्म छोड़ी है वैसे ही शादी की अटकलें लगनी शुरु हो गईं. लाखों दिलों को तोड़ प्रियंका चोपड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास से की सगाई, इसी साल शादी की अटकलें आज अली अब्बास जफर ने ट्वीट किया, "प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने हमें 'निक ऑफ टाइम' (हाल ही में) में अपने फैसले के बारे में बताया जिसे जानने के बाद हम सभी काफी खुश हैं. भारत की पूरी टीम की ओर से प्रियंका चोपड़ा को शुभकामनाएं". बता दें कि 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है. अगले दो से तीन महीने में फिल्म खत्म भी हो जाएगी. क्योंकि सलमान खान के पास इसके बाद 'दबंग 3', 'शेर खान' और 'किक 2' सहित  करीब पांच फिल्में हैं जिनकी शूटिंग में वो व्यस्त रहने वाले हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका को इसी साल शादी रचानी है तभी उन्होंने 'भारत' फिल्म करने से मना किया है. यह भी पढ़ें- PHOTOS: निक जोनास से पहले बॉलीवुड के इन देसी ब्वॉयज पर आया था प्रियंका का दिल कैसे हुई प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात लाखों दिलों को तोड़ प्रियंका चोपड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास से की सगाई, इसी साल शादी की अटकलें रिपोर्टस के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास  से मुलाकात उनके शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर हुई थी. एक कॉमन फ्रेंड ने उन्हें इंट्रोड्यूस कराया. पिछले साल पहली बार ये दोनों मेट गाला इवेंट में रेड कार्पेट पर पब्लिकली साथ नज़र आए. यहां इन दोनों की तरफ अटेंशन इसलिए भी गया क्योंकि पहली बार दोनों हाथों में हाथ डाले दिखे. इसके बाद ये तस्वीर देखने को मिली जिसमें प्रियंका और निक एक दूसरे के काफी करीब दिखे. लाखों दिलों को तोड़ प्रियंका चोपड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास से की सगाई, इसी साल शादी की अटकलें अचानक कुछ दिनों पहले प्रियंका और निक जब डेट करने एक रेस्टोरेंट में गए थे उस दौरान की एक तस्वीर देखने को मिली. इसके बाद से ही इनकी डेटिंग की खबरें आने लगीं. इसके कुछ दिन बाद ही निक जोनास ने प्रियंका को अपनी फैमिली से मिलवाया. निक की फैमिली फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा उनकी बाहों में बाहें डाले पहुंचीं. लाखों दिलों को तोड़ प्रियंका चोपड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास से की सगाई, इसी साल शादी की अटकलें निक की फैमिली से मुलाकात के बाद प्रियंका चोपड़ा भी उन्हें परिवारऔर दोस्तों से मिलवाने इंडिया लेकर आईं. इस दौरान निक ने उनकी फैमिली के साथ डिनर किया. साथ ही परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसे कई खास लोग भी निक से मिलने पहुंचे. अब इंगजमेंट की खबरें आते ही शादी की अटकलें शुरु हो गई हैं. दोनों की उम्र में करीब 11 साल का अंतर है लेकिन प्यार उम्र कहां देखता है. अब फैंस को उस पल का इंतजार है जब ये दोनों सितारे खुद इंगेजमेंट और शादी की खबरों पर मुहर लगाएंगे. फिलहाल, एबीपी न्यूज़ की तरफ से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को शुभकामनाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: तीन राउंड चलाकर जांची थी पिस्टल, अंधेरी के होटल में मिसफायर का भी खुलासा
Box Office: बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी 'जेलर 2' का रहा जलवा, 'प्रहार'-'नई नवेली' के आगे 'दृश्यम 3' का दिखा दम
Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget