एक्सप्लोरर

जोधपुर में शादी करने के बाद रिसेप्शन के लिए दिल्ली पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

Priyanka Chopra - Nick Jonas Wedding: जोधपुर से रवाना होते वक्त प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एयरपोर्ट पर बेहद खुश दिखाई दिए. इस दौरान प्रियंका की मांग में सिंदूर भी नज़र आया. उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और उन्होंने कलाइयों में चूड़ा भी पहना हुआ था.

Priyanka Chopra - Nick Jonas Wedding: हिंदुस्तानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन गायक और अभिनेता निक जोनास जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाने के बाद दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली में 4 दिसंबर को दोनों सितारे एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं. इस रिसेप्शन में कौन कौन शामिल होगा इसके बारे में अभी कुछ पुख्ता तौर पता नहीं चल पाया है.

जोधपुर से रवाना होते वक्त प्रियंका और निक एयरपोर्ट पर बेहद खुश दिखाई दिए. इस दौरान प्रियंका की मांग में सिंदूर भी नज़र आया. उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और उन्होंने कलाइयों में चूड़ा भी पहना हुआ था. शादी के बाद पहली बार दुनियावालों के सामने आईं प्रियंका हरे रंग की खूबसूरत साड़ी में दिखीं. उनके साथ निक भी काफी जंच रहे थे.

जोधपुर में शादी करने के बाद रिसेप्शन के लिए दिल्ली पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

इस बीच जोधपुर एयरपोर्ट के बाहर निक और प्रियंका ने सभी का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया. दिलचस्प ये रहा कि निक, प्रियंका को देखकर हाथ जोड़कर नमस्ते करते नज़र आए.

View this post on Instagram
 

Nick Jonas says Namastey as the newly weds #priyankachopra #nickjonas at Jodhpur airport leave for Delhi @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को ईसाई और 2 दिसंबर को हिंदू मान्यताओं के मुताबिक शादी की. शादी में चोपड़ा परिवार और जोनास परिवार ने खूब मस्ती भी की. प्रियंका ने पहले मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं और उसके अगले दिन संगीत सेरेमनी की. शादी की इन रस्मों में दोनों ही परिवारों ने जज़्बे के साथ शिरकत. खासकर संगीत सेरेमनी में, जहां जोनास और चोपड़ा परिवार के बीच डांस कॉम्पिटीशन हुआ.

जोधपुर में शादी करने के बाद रिसेप्शन के लिए दिल्ली पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

इसके अलावा संगीत सेरेमनी से ऐसी भी तस्वीरें आईं, जिनमें प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ स्टेज पर थिरकती नज़र आईं. खास बात ये रही कि दोनों परिवारों ने प्रियंका और निक की मोहब्बत के सफर को गानों और डांस के ज़रिए सबके सामने पेश किया. प्रियंका की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी संगीत सेरेमनी में डांस किया.

View this post on Instagram
 

It all began as a fierce song & dance competition between the families but ended, as always, as a huge celebration of love. Nick and I were looking forward to the Sangeet (musical evening), another pre wedding ritual.. and to see what each side had put together. And what a performance it was. Each family telling our stories through song and dance, filled with lots of laughter and love. We were both filled with gratitude for the effort, the love and the laughter and will carry the memories of this special evening for the rest of our lives. It is an amazing start to a lifetime of togetherness for our families and friends...#grateful @nickjonas ????/????: @calebjordanlee @josevilla @josephradhik

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

इस शादी को वैसे तो बेहद निजी रखा गया, लेकिन फिर भी अंदर से छन छन कर कुछ कुछ खबरें आती रहीं. शादी को कवर कर रहे पत्रकार अपनी मेहनत और मशक्कत से कुछ धुंधली ही सही, लेकिन खूबसूरत तस्वीरें बाहर लेकर आए. जो फैंस अपने फेवरेट सितारों की एक झलक के लिए बैचैन थे उनके लिए ये धुंधली तस्वीरें ही काफी थीं.

जोधपुर में शादी करने के बाद रिसेप्शन के लिए दिल्ली पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की इस भव्य शादी में देश के सबसे बड़े बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे. उनके साथ बेटी ईशा अंबानी, पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत और आकाश अंबानी थे. इनके अलावा आकाश की मंगेतर श्लोका मेहता और अनंत की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट भी इस शादी का हिस्सा बनीं. हालांकि अंबानी परिवार प्रियंका-निक के संगीत और कैथलिक शादी का ही हिस्सा रहा.

प्रियंका और निक की शादी के बाद उम्मेद भवन पैलेस में जमकर आतिशबाज़ी भी हुई. बाहर से ये नज़ारा बेहद खूबसूरत था. इस दौरान पूरा पैलेस रोशनी से नहाया नज़र आया. अब सभी को प्रियंका और निक के दिल्ली और मुंबई रिसेप्शन का इंतज़ार है. हालांकि, मुंबई में रिसेप्शन कब होगा इसको लेकर कोई जानकारी अभी नहीं मिली है.

VIDEO: शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की HOT तस्वीरें आईं सामने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget