एक्सप्लोरर

एक दूजे के हुए प्रियंका-निक, सात फेरों के साथ ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा किया

Priyanka Chopra AND Nick Jonas WEDDING: इस साल की ये मोस्ट अवेटेड शादी आज जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हुई. प्रियंका को अपनी दुल्हनियां बनाने के लिए निक जोनास बेताब थे और शाम करीब 6 बजे बैंड बाजा के साथ बड़े ही धूमधाम से बारात लेकर मंडप में पहुंचे.

Priyanka Chopra AND Nick Jonas WEDDING: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने आज हिंदू रीति रिवाज से शादी रचा ली. इस साल की ये मोस्ट अवेटेड शादी आज जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई. प्रियंका को अपनी दुल्हनिया बनाने के लिए निक जोनास बेताब थे और शाम करीब 6 बजे बैंड बाजे के साथ बड़े ही धूमधाम से बारात लेकर मंडप में पहुंचे. खास बात ये रही कि निक जोनास घोड़ी पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे.

इस शादी की हर खबर आप तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए एबीपी न्यूज़ के संवाददाता राज दीक्षित, जोइता मित्रा और विभा कौल भट्ट उम्मेद भवन के पास मौजूद रहे, जिन्होंने अपने दर्शकों और पाठकों को पल-पल की खबर दी.

कब क्या हुआ

  • चार बजे साफा सेरेमनी हुई
  • 6 बजे निक जोनास बैंड बाजा के साथ धूमधाम से बारात लेकर निकले
  • 9.30 बजे जय माला का कार्यक्रम संपन्न हुआ
  • 10 बजे वहां मौजूद मेहमानों ने डिनर किया
  • 11.30 बजे दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए.
  • 11.40 बजे निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा की मांग में सिंदूर डाला और उन्हें हमेशा के लिए अपना बना लिया.

प्रियंका ने शादी के लिए बॉलीवुड के जाने माने डिजाइनर अबु जानी खोसला का लहंगा चुना. दुल्हन बनीं प्रियंका चोपड़ा लाल जोड़े में बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं. एबीपी न्यूज़ के पास दुल्हन प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर आ चुकी है, जिसमें वो लाल जोड़ा पहने दिख रही हैं, हालांकि तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा का चेहरा साफ नज़र नहीं आ रहा है.

एक दूजे के हुए प्रियंका-निक, सात फेरों के साथ ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा किया

इस शादी में शरीक हुए सभी लोग पारंपरिक परिधान में पहुंचे. जो तस्वीरें एबीपी न्यूज़ को मिलीं उनमें आप देख सकते हैं कि सभी लोग सफेद ट्रेडिशनल ड्रेस में हैं और पिंक कलर का साफा बांधे हुए हैं.

एक दूजे के हुए प्रियंका-निक, सात फेरों के साथ ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा किया

इस जोड़ी ने अपनी शादी के सुंदर बैंड बुक किया. इस शादी में निक जोनास की बारात में हाथी और घोड़े भी शामिल रहे.

एक दूजे के हुए प्रियंका-निक, सात फेरों के साथ ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा किया

उम्मेद पैले से ये एक्सक्लुसिव तस्वीरें सामने आई हैं.

कल कैथोलिक रीति रिवाज से हुई शादी

आपको बता दें कि इन दोनों सितारों ने कल जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक दूसरे से कैथोलिक रीति रिवाजों से शादी रचा ली. शादी के बाद निक ने प्रियंका को गोद में उठा लिया और फिर दोनों ने डांस भी किया. अपनी ज़िंदगी के इस खास लम्हें पर प्रियंका चोपड़ा ने Ralph Lauren का गाउन पहना.

एक दूजे के हुए प्रियंका-निक, सात फेरों के साथ ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा किया

जोनस ने भी रॉल्फ लौरेन का बनाया सूट पहना था. प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा, निक के तीनों भाईयों जो, केविन और फ्रेंकी सहित दोनों परिवारों के सदस्यों ने भी रॉल्फ लौरेन के ही सूट पहने थे.

एक दूजे के हुए प्रियंका-निक, सात फेरों के साथ ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा किया

संगीत में मचा धमाल

अपनी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उनके मुताबिक संगीत सेरेमनी में दोनों परिवारों के बीच डांस कॉम्पिटीशन हुआ जो कि एक बड़े जश्न के तौर पर खत्म हुआ.

एक दूजे के हुए प्रियंका-निक, सात फेरों के साथ ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा किया

प्रियंका ने वीडियो के जरिए संगीत सेरेमनी की झलकियां भी दिखाई है. इस सेरेमनी में हर किसी ने परफॉर्मेंस दी. जहां दुल्हन की बहन परिणीति चोपड़ा में नाचती दिख रही हैं तो वहीं दूल्हे के भाई जो जोनास स्टेज पर गाना गाते नज़र आ रहे हैं.

 

मेहंदी सेरेमनी में हुई खूब मस्ती

एक दूजे के हुए प्रियंका-निक, सात फेरों के साथ ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा किया

मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें खुद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया. उसे देखकर पता चलता है कि इस सेरेमनी में कितनी मस्ती हुई.

एक दूजे के हुए प्रियंका-निक, सात फेरों के साथ ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा किया

इसके अलावा मेहंदी के बाद दूल्हे दुल्हन की टीम में क्रिकेट मैच भी खेला गया जिसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं. यहां देखें
एक दूजे के हुए प्रियंका-निक, सात फेरों के साथ ज़िंदगी भर साथ निभाने का वादा किया
शादी होने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई हैं. ये तस्वीरें वोग मैगजीन ने पब्लिश की हैं. पहली बार वोग मैगजीन से ही प्रियंका और निक ने अपनी लव स्टोरी बताई है. यहां देखें तस्वीरें  
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget